Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: MP News: बेटे के रहते विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की होगी हकदार, जीएडी करेंगा नीति में संशोधन

News Desk / Mon, Feb 6, 2023


मध्य प्रदेश कैबिनेट में अहम प्रस्ताव पर लगी मोहर

मध्य प्रदेश कैबिनेट में अहम प्रस्ताव पर लगी मोहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की मृत्यु होने के बाद बेटे के रहते विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार के तहत अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग नीति में संशोधन करेगा।
 
कोरोना में जान गंवाने वाले आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग के अपर संचालक आरएस राठौर की बेटी श्रद्धा मालवीय ने इंदौर उच्च न्यायालय में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने श्रद्धा मालयीय को अनुकंपा नियुक्ति देने के आदेश दिए थे। मंगलवार को कैबिनेट में श्रद्धा को अनुकंपा नियुक्ति देने को मंजूरी देने के साथ नीतिगत निर्णय भी लिया गया कि अब बेटे और बेटी दोनों को अनुकंपा नियुक्ति में समान अधिकार मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद अब प्रदेश में सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों की मृत्यु के बाद बेटे के रहते हुए परिवार अगर सहमति देता है तो विवाहित बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। अभी बेटे के रहते विवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं था, लेकिन मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग को विभाग की अनुकंपा नीति में इस संबंध में संशोधन करने के निर्देश दिए हैं।
 
गरीबों को सस्ते मकान बनाकर देंगे बिल्डर
कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि सुराज नीति-2023 को भी मंजूरी दी गई है। इस नीति के तहत दबंगों, भू-माफियाओं से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों को मकान बनाकर दिया जाएगा। अब बिल्डर उक्त जमीन पर मकान बनाकर गरीबों को बहुत कम कीमत पर देंगे, साथ ही उक्त जमीन के एक निर्धारित हिस्से पर बिल्डर कामर्शियल काम्प्लेक्स बनाकर उसका उपयोग कर सकेंगे। छोटे शहरों और गांवों में गरीबों को प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे।
 
बैगा, सहारिया को दुधारू गाय देगी सरकार
सारंग ने बताया कि कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत मुख्यमंत्री दुधारू गाय प्रदाय कार्यक्रम में संशोधन किया है। अब इस योजना के लिए 150 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश में सबसे पिछड़ी बैगा, सहरिया और भारिया जनजाति के लोगों को आजीविका चलाने, कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए गाय व भैंस खरीदने के लिए 90 प्रतिशत का अनुदान देगी। हितग्राही को दुधारू पशु की कुल कीमत का सिर्फ 10 प्रतिशत देना होगा। एक परिवार को दो जानवर उपलब्ध कराए जाएंगे। इनके गौ मूत्र, गोबर से लेकर दूध को मार्केट उपलब्ध कराने के लिए बैंक लिंकेज की व्यवस्था की जाएगी। पशुओं के उत्पादों के मार्केट लिंकेज को सुनिश्चित किया जाएगा।
 
नर्सिंग काउंसिल में 37, हाईकोर्ट में 20 पद स्वीकृत
कैबिनेट ने मप्र नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में 37 पदों को भरने की स्वीकृति देने के साथ जबलपुर उच्च न्यायालय परीक्षा प्रकोष्ठ के लिए 20 पदों को भी स्वीकृति प्रदान की है। नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के 37 पदों का भार सरकार नहीं काउंसिल ही उठाएगी। देश में पंप हाइड्रोस्टोरेज परियोजना लागू करने पर काम हो रहा है। मप्र में भी इसके क्रियान्वयन किया जाएगा। इंदौर में हुई इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों ने इसकी हामी भरी थी। इस क्षेत्र में काम करने के लिए नवकरणीय ऊर्जा विभाग पॉलिसी बना रहा है।
 
स्टेट डाटा सेंटर का विस्तार होगा

कैबिनेट ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित साधिकार समिति की अनुशंसा अनुसार स्टेट डाटा सेंटर के विस्तार, संचालन एवं नवीन डिजास्टर रिकवरी साइट की नेशनल डाटा सेंटर भुवनेश्वर में स्थापना का स्वीकृति दी है। इसके साथ ही मप्र स्टेट डेटा सेंटर को तकनीकी रूप से सुदृढ करने के साथ डिजास्टर रिकवरी साइट डेवलप करने के लिए 161 करोड की मंजूरी दी गई। डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए भी उपयोगी होगा।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन