Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: MP News: दिव्यांगों को भी तीर्थ दर्शन कराएगी सरकार, विधायकों की स्वेच्छानुदान राशि 25 लाख बढ़ाकर 75 लाख की

News Desk / Mon, Mar 13, 2023


सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा के जवाब में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम खौरात में नहीं, जनता के समर्थन की सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने गरीबों का सहारा बंद किया था। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों के लिए तीर्थ दर्शन योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा में प्रदेश के लिए सरकारी स्कूलों में  6वीं से 12वीं तक पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की अलग मेरिट सूची बनाई जाएगी। जिनके लिए प्रदेश के एमबीबीएस और बीडीएस के कॉलेजों में प्रवेश के लिए पांच प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएगी। इसके लिए विशेष अधिनियम का निर्माण किया जाएगा।  
 
एमएलए का स्वेच्छानुदान 25 लाख रुपए बढ़ेगा
इसके साथ ही विधायकों की जनसंपर्क निधि (स्वेच्छानुदान) राशि 25 लाख बढ़ाने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद प्रदेश में विधायकों की स्वेच्छानुदान राशि बढ़कर 75 लाख हो गई है। यह राशि विधायकों का मिलने वाली प्रतिवर्ष ढाई करोड़ की राशि के अंतर्गत ही है। कई विधायकों ने एक बार में एक व्यक्ति को 10 हजार रुपए देने के प्रावधान को बढ़ाकर 25 हजार करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर भी विचार कर जल्द निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेत सड़क योजना और किसान ट्रांसफर योजना फिर से लागू करने की घोषणा की है। किसान ट्रांसफर योजना के तहत किसान पैसे जमा कर अपनी जमीन में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा सकेंगे।
 
दिव्यांगों को तीर्थ दर्शन कराएंगी सरकार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की जा रही मुख्यमंत्री दिव्यांग तीर्थ दर्शन योजना का लाभ प्रदेश के हजारों दिव्यांगों को मिलेगा। अभी तक इस योजना में बुजुर्ग लाभ उठा रहे हैं। अप्रैल से राज्य सरकार विमान से भी तीर्थदर्शन कराने जा रही है।
 
अनाथ बच्चे बाल आशीर्वाद योजना में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों के लिए लागू की गई मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का विस्तार किया जा रहा है। अब कोरोना के बाद किसी भी कारण से अनाथ हुए बच्चों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। उन बच्चों को 4 हजार रुपए हर माह देेने के साथ 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। अभी तक इस योजना में 12वीं के बाद अनाथ बच्चे को सरकार मदद नहीं देती, लेकिन अब 24 वर्ष होने तक बच्चों को सरकार 4 हजार रुपए हर माह सहायता देती रहेगी।
 
पीएम श्री स्कूल भी खुलेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम राइज विद्यालयों के बाद पीएमश्री स्कूल भी खोले जाएंगे, इसके लिए बजट प्रावधान किया गया है। प्रदेश के विकास के लिए अधोसंरचना साधन बढ़ाने के लिए 56 हजार करोड़ से अधिक राशि का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में 14 रोप-वे बनेंगे। महाकाल महाराज के दर्शन करने के लिए पर्यटक और श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से सीधे श्री महाकाल लोक पहुंच जाएंगे। यातायात को सुगम बनाया जाएगा। प्रदेश में फोरलेन, मेट्रो, हाईवे, एयरपोर्ट बन रहे हैं।

नर्मदा प्रगति पथ का निर्माण होगा प्रारंभ 
सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में वरिष्ठ नागरिकों को हवाई जहाज से यात्रा कराई जाएगी। राजा राम लोक, वनवासी राम लोक, बनेगा और प्रदेश के प्रसिद्ध धर्मस्थलों का कायाकल्प होगा। नर्मदा प्रगति पथ और विंध्य एक्सप्रेसवे प्रदेश की प्रगति के द्वार खोलेंगे। उसके निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अवैध कॉलोनियों को वैध करने ाक काम तेजी से शुरू होगा। इसके लिए सभी निर्णय ले लिए गए है। हर जिले में लाडली लक्ष्मी पथ, लाडली लक्ष्मी पार्क और वाटिकाएं बनेंगी। 

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन