Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा, 500 नकली कार्ड बनाने वाला पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

News Desk / Wed, Mar 1, 2023


अपात्रों के आयुष्मान कार्ड बना दिए।

अपात्रों के आयुष्मान कार्ड बना दिए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। आरोपी अनुराग श्रीवास्तव अशोक नगर में आयुष्मान की थर्ड पार्टी एजेंसी विडाल में डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
 
क्राइम ब्रांच को फर्जी आयुष्मान कार्ड स्टेट हेल्थ एजेंसी के लॉगिन आईडी और पासवर्ड से जारी करने के संबंध में शिकायत मिली थी। इस मामले में जांच में शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिवपुरी निवासी अनुराग श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 500 फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाए। इनमें से कई लोगों ने आयुष्मान के तहत इलाज भी करा लिया। इससे सरकार को नुकसान हुआ। वहीं, क्राइम ब्रांच आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके अन्य सहयोगियों की तलाश के लिए धरपकड़ कर रही है। आरोपी तीन अलग-अलग लोगों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर रहा था। जो एक कार्ड के आरोपी को 40 से 100 रुपये देते थे।
 
ऐसे की गड़बड़ी
आरोपी ने 2019 से 2022 तक विडाल में कार्य किया। विडाल थर्ड पार्टी एजेंसी है। जो मध्य प्रदेश आयुष्मान निरायम के लिए काम करती है। इसका काम कार्ड का एप्रूवल करना और ट्रेक मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड धारक के होने वाले इलाज की मॉनीटरिंग करना था। विडाल से रिजेक्ट कार्ड बनाने के आवेदन स्टेट हेल्थ अथॉरिटी (एसएचए) को भेजे जाते हैं। एसएचए रिजेक्ट आवेदक के विवरण का परीक्षण करने के बाद पात्र होने पर कार्ड का एप्रूवल प्रदान करती है। अपात्र होने पर आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है।

काम की अधिकता होने पर विडाल और एक अन्य एजेंसी को एसएचए के पांच-पांच लॉगिन आईडी 2022 में दिए गए थे। इनमें एक में अनुराग श्रीवास्तव का  नंबर रजिस्टर था जिसमें ओटीपी आता है। ओटीपी के माध्यम से BIS (BENEFICIARY IDENTIFICATION SYSTEM) LOGIN करके जानकारी चेक करने के बाद कार्ड का APPROVE दिया जाता है। विडाल का एसएचए से टेंडर खत्म होने के बाद अनुराग समेत कई कर्मचारियों को निकाल दिया गया। इसके बाद भी अनुराग कुछ लोगों के साथ मिलकर एसएचए की लॉगिन आईडी से कार्ड का एप्रूवल जारी कर रहा था।

 
 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन