Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: MP News: जनपद ऑफिस के बाथरूम में मिली आयरन की एक्सपायरी टेबलेट, CEO ने कहा- मुझे नहीं जानकारी

News Desk / Mon, Dec 5, 2022

बाथरूम में मिली आयरन की एक्सपायरी टेबलेट

बाथरूम में मिली आयरन की एक्सपायरी टेबलेट - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

शहडोल जिले के बुढार जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में स्थित बाथरूम में भारी मात्रा में कालातीत आयरन टेबलेट फेंक दी गई हैं, जिसे शासकीय विद्यालयों में किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को वितरित करने के लिए शासन की ओर से भेजा गया था। लेकिन  महिलाओं और बालिकाओं के लिए अमृत कही जाने वाली आयरन एंड फोलिक एसिड की टेबलेट उन तक नहीं पहुंची और अफसरों की लापरवाही से वह रखे-रखे ही कालातीत हो गई, जिसके बाद अपनी गलती छुपाने के लिए सैकड़ों पत्ते आयरन की एक्सपायरी दवाइयां जनपद पंचायत के बाथरूम में फेंक दी गई।

सरकार की ओर से बच्चियों और गर्भवती माताओं के शरीर में आयरन की कमी न हो, इसके लिए आयरन की गोली मुफ्त गोली वितरित करने के किए भेजी जाती है। लेकिन स्थानीय अफसरों और विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ही शायद जरूरतमंदों तक यह दवाएं नहीं पहुंच पा रही हैं, जिसका नतीजा यह निकल रहा है कि महिलाओं और बालिकाओं में खून की कमी के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

गंभीरता से जांच हो तो...
अब अगर प्रशासन के आलाधिकारी इसे गंभीरता से लेकर जांच कराएं तो यह साफ हो सकता है कि यह दवाइयां कब आई थीं और किन केंद्रों के माध्यम से इसका वितरण किया जाना था। अगर समय रहते यह दवाइयां जरूरतमंदों को वितरित कर दी जातीं, तब शायद उन्हें इसका लाभ भी मिल जाता और सरकार का पैसा यूं बर्बाद नहीं होता। इस संबंध में जनपद पंचायत बुढार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुद्रिका सिंह इन दवाइयों के जनपद परिसर में फेंके जाने से अपने आपको अनजान बता रहे हैं। बहरहाल, अब किसकी गलती से ऐसा हुआ यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन