Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: MP News: सीएम शिवराज बोले-लाडली लक्ष्मी योजना बदलाव लाई है, 3.33 लाख लाड़लियों के खाते में 107 करोड़ भेजे

News Desk / Mon, Feb 6, 2023


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी बेटियां के खातों में छात्रवृत्ति राशि का अंतरण किया। सीएम ने सिंगल क्लिक से 3 लाख 33 हजार 842 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं के लिए 107 करोड़ 67 लाख रुपए की छात्रवृत्ति राशि अंतरित की। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 5 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर  सीएम ने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना बदलाव लाई है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का नया युग शुरू हुआ है। हमारी बेटियां नेतृत्व करेंगी।

उन्होंने कहा कि बेटियों की उच्च शिक्षा की फीस सरकार भरेगी। बेटियों के जीवन को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 16 वर्ष में वर्ष-दर वर्ष लाड़ली लक्ष्मी योजना का महत्व बढ़ता गया। प्रदेश में 44 लाख से अधिक लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हैं। गत 16 वर्ष में योजना की वर्ष दर वर्ष हुई प्रगति और बढ़ते महत्व की जानकारी भी कार्यक्रम में दी गई। कक्षा 6, 9, 11 एवं 12 में अध्ययरत सवा तीन लाख से अधिक बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति राशि का वितरण हुआ।

योजना के विस्तार से अब लाड़ली लक्ष्मी 2.0 के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए फीस भरने का कार्य भी सरकार करेगी। इसी तरह लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत इनकम टैक्स भरने वाली बहनों को छोड़कर सभी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाएं एक हजार रूपए प्रतिमाह की राशि प्राप्त करेंगी। बालिकाओं और बहनों को सशक्त बनाकर पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान और अन्य सामाजिक अभियानों में उनकी भागीदारी से उन्हें नेतृत्व करने की भूमिका में लाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में भोपाल की महापौर मालती राय उपस्थित थीं।
 
सीएम ने कहा कि हमने बहनों के लिए 50% आरक्षण चुनावों में दिया है। बहनें अब चूल्हा ही नहीं संभालेंगी, सरकार भी चलाएंगी। शिक्षक भर्ती में भी 50% आरक्षण बेटियों को दिया है। पुलिस भर्ती में हमने 30% आरक्षण बेटियों को दिया है। बहनों और बेटियों की जिंदगी संवर जाए, तो अपनी जिंदगी सफल हो जाए।

 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन