Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: MP News: सीएम ने आदिवासी छात्राओं के यौन शोषण मामले में डिंडोरी SP संजय सिंह को हटाया, संजीव नए पुलिस अधीक्षक

News Desk / Wed, Mar 8, 2023


मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल)

मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के मिशनरी स्कूल की आदिवासी छात्राओं के यौन शोषण मामले में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को को हटा दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होली के दिन एसपी को लापरवाही बरतने के के चलते हटाने के निर्देश जारी किए। जिले का नया एसपी संजीव कुमार सिन्हा को बनाया गया है।
 
डिंडोरी जिले के मिशनरी स्कूल की आठ छात्राओं के यौन शोषण मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी पर गाज गिरी है। दरअसल यौन शोषण मामले में स्कूल के प्रिंसिपल मान सिंह यादव पर एफआईआर होने के बावजूद पुलिस ने थाने से छोड़ दिया था। इस मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने ट्वीट कर नाराजगी जताई थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा। फिर पुलिस ने मान सिंह यादव को दोबारा गिरफ्तार किया और समनापुर के थाना प्रभारी विजय पटले को एसपी ने संस्पेड कर दिया गया। इस मामले में अभी स्कूल का प्रबंधक शान, शिक्षक खेमचंद और सिस्टर सविता फरार है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एसपी संजय सिंह को हटाने के निर्देश दिये। इसकी सीएम ने ट्वीट कर खुद जानकारी दी। इसके बाद गृह विभाग ने एसपी को हटा कर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। वहीं, मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ संजीव कुमार सिंन्हा को डिंडोरी जिले का नया एसपी बनाया गया है।
 
क्या है मामला
डिंडौरी जिले के समनापुर थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव में संचालित जेडीईएस मिशनरी स्कूल की आठ छात्राओं के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। स्कूल के छात्रावास में रहने वाली आठ छात्राओं में जिला बाल कल्याण अध्यक्ष के दौरे के समय उनके यौन उत्पीड़न की जानकारी दी थी। छात्राओं ने बताया था कि प्रिंसिपल मान सिंह यादव ओर शिक्षक खेमचंद अकेले में उनके बुलाकर अश्लील हरकत करते है। इसकी शिकायत स्कूल के प्रबंधक शान से करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वहीं, सिस्टर सविता शिकायत करने पर उनके साथ मारपीट करती है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने स्कूल संचालक, प्राचार्य, शिक्षक, प्रबंधक टीचर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन