Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका

: MP Politics: सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क करेगी BJP, उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे कार्यकर्ता

News Desk / Sun, Feb 26, 2023


भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) केंद्र और राज्य सरकार की योजानाओं के हितग्राहियों से संपर्क कर उनको पार्टी से जोड़ेगी। इसके लिए बीजेपी के 7 मोर्चों के पदाधिकारियों और जिलों के अध्यक्षों को निर्देश दिये गए। भोपाल में सोमवार को बीजेपी की दूसरे दिन की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने 7 मोर्चां की संयुक्त बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया एवं प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे मंचासीन थे।
 
समाज में चर्चा वाली कार्ययोजना बनाएं
शिवप्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व हमारे सामने विधानसभा चुनाव है, जिसमें 240 दिन शेष बचे है। हमें 2 तिहाई मतों से विजय हासिल करनी है। इसके लिए हर मोर्चा ऐसे कार्यक्रमों की योजना बनाएं, जिसकी समाज में चर्चा हो। जनता से सीधे जुड़ाव वाली परिणामकारक कार्ययोजना बनाएं। केन्द्र सरकार की सफलता के लिए राज्यों में भाजपा की सरकार होना आवश्यक है, तभी योजनाओं और नीतियों का ऊपर से लेकर जमीनी स्तर तक सफल क्रियान्वयन हो सकता है।
 
जनता हमारे साथ है, कांग्रेस घबराई हुई है
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के जनकल्याण को जनता ने स्वीकार किया है और यही कारण है कि हमारी विकास यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिला। जनता के इस बढते आशीर्वाद से हमारी विरोधी कांग्रेसी घबराएं हुए है। यह कांग्रेसी झूठ बोलते हैं। हम आक्रामक होकर इनको जवाब दें। हमें तीन चौथाई बहुमत हासिल करना है। सरकार की अनेक योजनाएं है जिनसे हर वर्ग कहीं न कहीं लाभान्वित है। सभी मोर्चा योजनाओं के लाभार्थियों को पार्टी से जोड़ने का काम करें।
 
10 प्रतिशत वोट शेयर को बढ़ाना लक्ष्य
मुरलीधर राव ने कहा कि आमजन और समाज के बीच भारतीय जनता पार्टी को प्रजेन्ट करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम हमारे मोर्चा हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमारा वोट शेयर 41 प्रतिशत रहा है, इसे बढ़ाकर संगठन ने 51 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया है। हर मोर्चा 10 प्रतिशत वोट वृद्धि अपने शेयर का लक्ष्य बना लें। मोर्चा अपने कार्यक्षेत्र के अनुसार सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को टारगेट करेंगे, तो वोट शेयर का लक्ष्य पूरा होगा। प्रत्येक मोर्चा बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र पर छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित करें। 
 
बूथ विस्तारक अभियान में मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका  
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक राजनैतिक परिवर्तन आया है। सभी मोर्चा एडवांस प्लानिंग कर उसे बूथ स्तर तक ले जाने का काम करें। कार्य के सुदृढ़ीकरण और कार्य विस्तार के लिए पदाधिकारी अधिक से अधिक प्रवास करें। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के साथ बूथ विस्तारक अभियान-2 में भी मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सभी मोर्चा की ताकत जब मैदान में उतरेगी तो मध्यप्रदेश में जीत का इतिहास बनेगा।
 
10 दिनों तक चलेगा बूथ विस्तारक अभियान-2
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा इस वर्ष फिर से बूथ विस्तारक योजना अभियान-2 शुरू किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय अभियान चलेगा। इस अभियान के लिए अल्पकालीन विस्तारक 12 हजार से अधिक शक्ति केंद्रों तक बैठक करेंगे। अपै्रल माह में ’मन की बात’ कार्यक्रम का 100 वां संस्करण होगा, युवा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा निर्धारित स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। मध्यप्रदेश में 30 लाख से अधिक नवमतदाता हैं। ऐसे नवमतदाताओं से महिला मोर्चा और युवा मोर्चा अन्य मोर्चा भी संपर्क और संवाद के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
 
 

सेल्फी विथ हितग्राही अभियान का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना शुरू किए जाने पर बैठक के समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का सम्मान किया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राहियों का पूजन और सम्मान कर महिला मोर्चा के सेल्फी विथ हितग्राही अभियान की शुरूआत की। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन