Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: MP News: आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगे थे 25 लाख, पांच साल की सजा

News Desk / Fri, Feb 24, 2023


jail, jail demo

jail, jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उज्जैन में आगर रोड पर स्थित आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। इस मामले में कोर्ट ने प्रदीप कुमार पिता दीनानाथ प्रसाद कुर्मी, निवासी-इंडस सेटेलाइट ग्रीन बी-24, इंदौर और विशाल कुमार उर्फ विक्की पिता सुमन कुमार श्रीवास्तव, निवासी- वसुंधरा वैभव नगर रूम नंबर दो, फर्स्ट फ्लोर, कनाड़िया रोड, इंदौर को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास और छह लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मामले की जानकारी देते हुए उप-संचालक अभियोजन डॉ. साकेत व्यास ने बताया कि मो. हाशिम की पुत्री सानिया को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई थी। उनकी पुत्री सानिया के मोबाइल पर राकेश नामक व्यक्ति का फोन आया था। उसने छात्रों से डोनेशन लेकर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलवाने की बात कही। इस पर राकेश ने 25 लाख रुपये डोनेशन, 3.70 लाख रुपये एक साल की फीस और 50 हजार रुपये कॉशन मनी लगना बताया था। यह भी कहा था कि, उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज मे प्रवेश करवा देगा। राकेश के बुलाने पर मोहम्मद हाशिम अपने परिचित बद्रीलाल और अनिल कुमावत, इमदाद बेग के साथ एक अक्टूबर 2013 की सुबह 10.30 बजे आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। यहां आरोपी राकेश ने मो. हासिम को एक व्यक्ति से मिलवाया। वह उन्हें कॉलेज के अंदर ले गया और डॉ. अनिल जैन से मिलवाया। मोहम्मद हाशिम ने डॉ. जैन से एडमिशन का प्रूफ मांगा तो वह नहीं दे सका। एक व्यक्ति खुद को डॉक्टर का सहायक बताता था, उसने ही 25 लाख रुपये लिए थे। पैसे देने के बाद भी इनके बीच बातचीत होती रही। डॉ. अनिल जैन के कहने पर मोहम्मद हाशिम 12 अक्टूबर को 50 हजार रुपये की कॉशन मनी जमा कराने कॉलेज पहुंचा था। रसीद मांगने पर कॉलेज बंद होने का बहाना बना दिया गया। उनसे 16 अक्टूबर को इंटरव्यू के लिए आने को कहा गया। हाशिम ने पैसे वापस मांगे तो डॉ. महाड़िक से मिलाने की बात की गई। इसके बाद सबने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। मोहम्मद हाशिम ने एडमिशन पत्र को देखा तो पता चला कि वह फर्जी है। डायरेक्टर तक का नाम गलत लिखा है। चिमनगंज मंडी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया था। मोहम्मद हाशिम और अन्य लोगों के बयानों से सहमत होकर न्यायालय ने आरोपियों को यह सजा सुनाई है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन