Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: MP News: नाबालिग से दुराचार का प्रयास करने वाले को 10 साल की कैद, साढ़े चार साल पुराना मामला

News Desk / Wed, Mar 15, 2023


jail, jail demo

jail, jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को कोर्ट ने दस साल की सजा दी है। विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट ने उस पर जुर्माना भी लगाया है। मामला साढ़े चाल साल पुराना है। 

संभागीय जनसंपर्क अधिकारी (अभियोजन) नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि नाबालिग फरियादिया ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की थी। बताया था कि वह 26 अक्टूबर 2018 को सुबह 10 बजे पड़ोस में रहने वाली सहेली के साथ पैदल स्कूल जा रही थी। रूगटा कालरी में रहने वाला रामकृष्ण उर्फ पिन्टू पाठक मोटरसाइकिल लेकर आया और दोनों को बाइक से स्कूल छोड़ देने की बात कही। दोनों उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गईं। आरोपी ने आगे जाकर लिपटिस की नर्सरी के पास नाबालिग की सहेली को उतार दिया और पीडिता को जबरदस्ती लिपटिस की झाड़ी में ले गया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 

नाबालिग की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रामकृष्ण उर्फ पिन्टू पाठक उम्र 32 वर्ष निवासी रूगटा कालरी नई दफाई, थाना अमलाई जिला शहडोल के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। विवेचना उपरांत प्रकरण  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट) शहडोल संदीप कुमार सोनी की न्यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत किए गए सशक्त तर्कों से सहमत होकर आरोपी को दोषी करार दिया। रामकृष्ण उर्फ पिन्टू पाठक को 376 (3) सहपठित धारा 511 भादसं में दस वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1 हजार रुपये अर्थदंड एवं धारा 363 में सात वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया है।  


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन