Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: MP Mission 2023: BJP जिलों में तैनात करेगी CM फैलो, प्रभारी मंत्री के साथ रहेंगे रिसर्चर, हर माह समीक्षा होगी

News Desk / Tue, Dec 27, 2022

सीएम शिवराज सिंह मंत्रियों को संबोधित करते हुए

सीएम शिवराज सिंह मंत्रियों को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव अगले साल होने है। इससे पहले ही बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने तैयारी तेज कर दी है। मध्य प्रदेश में सत्ता पर काबिज बीजेपी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का आम जनता को बेहतर लाभ दिलाने के लिए सोमवार का कई बड़े निर्णय लिए।
 
मुख्यमंत्री निवास पर शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों की केपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद सीएम शिवराज ने मंत्रियों के ग्रुप से चर्चा की। इस प्रशिक्षण के बाद तय किया गया कि प्रत्येक जिले में सीएम फैलो तैनात किये जाएंगे। यह प्रभारी मंत्रियों को भी सहयोग करेंगे। इनका काम सरकार की योजनाओं क क्रियान्वयन और जनता के फीडबैक को सरकार तक पहुंचाना होगा। वहीं, प्रत्येक विकासखंड स्तर पर 15 जन सेवा मित्र तैनात होंगे। जिनसे योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की जाएगी।
 
प्रभारी मंत्री के साथ रिसर्चर
वहीं, सरकार की छवि को बेहतर करने के लिए मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के चार-चार ग्रुप बनाएं गए हैं। इन ग्रुपों की हर माह बैठक होगी। प्रत्येक प्रभारी मंत्री के साथ एक रिसर्चर होगा। जिनसे आकड़े और कार्यक्रम के जानकारी प्राप्त कर उपयोग किया जा सकेगा।

केपेसिटी बिल्डिंग के लिए होगा एमओयू
मध्यप्रदेश की एक आदर्श राज्य की पहचान बनाई जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार भारत सरकार के केपेसिटी बिल्डिंग कमीशन के साथ एमओयू करेगी। इसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम पर फोकस किया जाएगा। मिशन कर्मयोगी योजना मंत्रालयों और विभागों के अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में भारत सरकार द्वारा उठाया गया कदम है। इसी दिशा में मध्यप्रदेश शासकीय क्षेत्र में मानव संसाधन का आकलन कर उनकी कार्यदक्षता बढ़ाने के लिए कार्य करेगा।
 
प्रतिमाह विभाग स्तर पर होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिमाह कल्याणकारी कार्यक्रमों की विभाग स्तर पर समीक्षा की जाए। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों के समूह और मंत्री समूह बैठक एवं संवाद कर व्यवस्था को पुख्ता बनाएं। अति सफल क्रियान्वयन वाली योजनाओं की केस स्टडी का कार्य भी किया जाएगा। इससे अन्य प्रांतों तक मध्यप्रदेश के श्रेष्ठ कार्यों का संदेश पहुंच सकेगा। भौतिक अधोसंरचना, सुशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थ-व्यवस्था एवं रोजगार संबंधी चार स्थाई मंत्री समूह बेहतर परिणामों के और विकास कार्यों की गति बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान नीति के बाद आगामी 13 जनवरी को राज्य की युवा नीति सामने आ रही है, इसके बाद सहकारिता नीति भी शीघ्र आएगी।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन