Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: MP Weather Today: सर्दी का सितम जारी, एक-दो दिन में मिल सकती है हल्की राहत

News Desk / Tue, Jan 17, 2023


एमपी मौसम आज: मध्यप्रदेश के मौसम में सर्दी बरकरार है।

एमपी मौसम आज: मध्यप्रदेश के मौसम में सर्दी बरकरार है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के मौसम में सर्दी बरकरार है। उत्तरी हवाएं असर दिखा रही हैं। रात का पारा कई जगह तीन डिग्री से नीचे ही बना रहा। एक-दो दिन बाद तापमान में फिर उछाल आने लगेगा। अगले कुछ दिनों में मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा। कहीं-कहीं बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग नौ जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी दे रहा है। 

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। धार, खंडवा और जबलपुर जिलों में शीतल दिन रहा। रायसेन, रतलाम, रीवा, उमरिया, जबलपुर, छतरपुर, सागर, दतिया और ग्वालियर जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। रायसेन, रीवा, छतरपुर,दतिया और ग्वालियर जिलों में पाले का प्रभाव रहा। न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम और शहडोल संभाग में काफी गिरे एवं शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल, भोपाल, उज्जैन, रीवा, सागर और ग्वालियर संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन सामान्य से काफी कम तापमान रहा। प्रदेश का रात का तापमान 2 डिग्री बना रहा। 

कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे
अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान बता रहा है कि मौसम शुष्क रहेगा। चंबल संभाग, रायसेन, रतलाम, उमरिया, रीवा, छतरपुर, जबलपुर, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। उमरिया, रीवा, छतरपुर, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 


प्रदेश में सबसे ठंडा दतिया रहा
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो रात के पारे में हल्की गिरावट रही। कई जिलों में अब भी न्यूनतम तापमान दो डिग्री के आसपास रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा दतिया रहा। दतिया में 2.2, ग्वालियर में 2.3, नौगांव में 2.8, रीवा-खजुराहो में 3, रायसेन में 3.6, पचमढ़ी-उमरिया में 4, राजगढ़ में 4.4, गुना में 4.5, दमोह-सतना में 5, सागर में 5.2,जबलपुर में 5.7, रतलाम में 5.8, धार-सीधी में 6.4, उज्जैन में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान अधिकांश जगह उछला है। 

हो सकती है बारिश
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 20 जनवरी को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के आसार हैं। उसके असर से 22 जनवरी से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। 24 जनवरी को भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में वर्षा होने की भी संभावना है। वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण पूरे मध्य प्रदेश में ठंड बरकरार है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन