Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: MP Weather Today: हवाओं का रुख बदलने से फिर उछला पारा, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

News Desk / Wed, Dec 21, 2022

एमपी मौसम आज: प्रदेश में सुबह और रात कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है।

एमपी मौसम आज: प्रदेश में सुबह और रात कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आया है। रात का पारा साढ़े पांच डिग्री से उछलकर फिर सात के पार चला गया है। प्रदेश में दिन और रात का पारा उछला है। हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। जानकारों का मानना है कि देश के ऊपरी हिस्से में जल्द ही बर्फबारी और बारिश की संभावना बन रही है, जो मप्र के मौसम पर भी असर डालेगा। 28 दिसंबर के बाद प्रदेश में फिर सर्दी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। 

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग में काफी बढ़े। इंदौर संभाग में सामान्य से काफी अधिक, भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर संभागों में सामान्य से अधिक रहे। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान नौगांव में 7.1 दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। 

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 29.3 12.8
इंदौर 29.4 14.8
जबलपुर 25.8 9.5
ग्वालियर 25.1 8.8

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेशभर में तापमान में उछाल दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा। नौगांव में 7.1, उमरिया में 7.6, खजुराहो-रीवा में 8, दतिया में 8.5, ग्वालियर में 8.8, रायसेन-ग्वालियर-मंडला में 9.5, पचमढ़ी में 9.6, सतना-सीधी में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में अब भी दिन का पारा 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म खंडवा रहा। खंडवा में 32.1, खरगोन में 31.5, मंडला में 30.5, उज्जैन में 30.2,  इंदौर में 29.4, भोपाल में 29.3, राजगढ़ में 29.2, नर्मदापुरम में 29 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो महाराष्ट्र पर एक प्रति-चक्रवात बना हुआ है, जिसके असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इससे प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हवा का रुख उत्तरी होने पर रात के तापमान में गिरावट होने लगती है। इसी तरह उत्तर-पूर्वी या उत्तर-पश्चिमी होने पर तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। फिलहाल एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर एक्टिव है। जानकारों की मानें तो 26 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके असर से पहाड़ों पर बर्फबारी एवं वर्षा भी होगी। इसके आगे बढ़ने के बाद 28 दिसंबर से सर्दी बढ़ेगी। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन