Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: महिमा बोलीं- संजय दत्त से सीखी मैंने एक खास बात, आप भी सुनिए आज

News Desk / Fri, Feb 3, 2023


महिमा चौधरी

महिमा चौधरी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

अपने नियमित चेकअप के दौरान मुझे पता चला कि शरीर की कुछ कोशिकाओं में विसंगतियां हैं और उन्हें सर्जरी से ठीक करवाना पड़ेगा। डॉक्टर ने कहा कि यह कैंसर तो नहीं है पर सर्जरी के बाद ठीक से पता चलेगा। सर्जरी के बाद मुझे पता चला कि वह कैंसर ही था। शुरुआती चरण में होने की वजह से वह जांच में नहीं आ पाया था। इसके बाद भी मैं बहुत तनाव में आ गई और डर लगने लगा कि अब आगे क्या होगा। मैंने यह बात तक अपने घर पर नहीं बताई थी। इन सबके बीच जो लोग कैंसर से ठीक हुए थे उनकी कहानियों ने मुझे बहुत हिम्मत दी और मेरे मन का डर पूरी तरह से दूर हो गया। यह बातें अभिनेत्री महिमा चौधरी इंदौर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। वे यहां पर सीएचएल अस्पताल में एलेक्टा हार्मोनी सिस्टम की लांचिंग के लिए पहुंचीं थी। कैंसर के इलाज में यह देश में सबसे उन्नत तकनीक में से एक है और पहली बार इंदौर शहर में इसकी शुरुआत की गई है। 

संजय दत्त को देखकर जीवन जीने की हिम्मत आती है
महिमा ने कहा कि संजय दत्त करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। वे जीवन में कई संघर्षों से बाहर आए हैं और आज भी सफलता की नई सीढिय़ां चढ़ते जा रहे हैं। महिमा ने कहा कि जब उन्हें कैंसर हुआ तब भी वह फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और इस दौरान सिनेमाघरों में भी उनकी फिल्में लगी हुईं थी जो नए रिकॉड्र्स बना रहीं थी। महिमा ने कहा उन्हें देखने और उनके जीवन के संघर्षों को समझने के बाद लगता है कि आप सिर्फ अपने मन की शक्ति से ही मुश्किलों पर जीत पा सकते हैं। 

अब टैबू नहीं रहा कैंसर
महिमा ने कहा कि समाज में कैंसर अब टैबूू नहीं रहा। आप यदि किसी को बताते हैं कि कैंसर हुआ है तो वह आपके साथ खड़ा रहेगा और आपकी हरसंभव मदद करेगा। एक समय कैंसर के मरीजों के साथ में बहुत बुरा व्यवहार होता था लेकिन आज समय बदल गया है। सब जानते हैं कि यदि समय रहते बीमारी का पता चल गया तो मरीज आसानी से ठीक हो सकता है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन