Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: पुष्पराजगढ़ में फुटबॉल का महाकुंभ: माउली सरकार टूर्नामेंट का आयोजन, 7 राज्यों से पहुंचेंगे फुटबॉलर, हीरा सिंह श्याम का अहम किरदार, जानिए किसे मिलेगा कितने का पुरस्कार ?

MP CG Times / Mon, Dec 26, 2022

पुष्पराजगढ़। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में फुटबॉल का महाकुंभ होने जा रहा है. इस अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन स्वामी श्री जगतगुरु रामराजेश्वराचार्य सामर्थ माउली सरकार के नाम से किया जा रहा है, जिसमें सात राज्यों से धुरंधर फुटबॉलर पुष्पराजगढ़ की धरा पर कदम रखेंगे. जहां वे धुरंधर प्रदर्शन दिखाएंगे. इस कार्यक्रम के अहम किरदार में पु्ष्पराजगढ़ के युवा नेता और विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के उभारते सितारे हीरा सिंह श्याम हैं.

 

इसे भी पढ़ें- पुष्पराजगढ़ को करोड़ों की सौगात: हीरा सिंह श्याम बोले- छात्रों का संवरेगा भविष्य, हर कदम पर लिखेंगे नई इबारत, जल्द सुधरेंगे सड़क के हालात

मैच के लिए स्टेडियम लालायित

दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी टूर्नामेंट पुष्पराजगढ़ में होने वाला है. इस फुटबॉल टूर्नामेंट में देश के विभिन्न प्रदेश की टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें इस बार हिस्सा लेने वाली संभावित टीमें सात राज्यों की हैं, जो हर साल की तरह इस साल भी अपना प्रदर्शन दिखाने को आतुर हैं. इसके अलावा कोहका स्टेडियम भी इस मैच के लिए लालायित है.

इसे भी पढ़ें- जनजातीय संस्कृति औऱ खेल महोत्सव: हीरा सिंह श्याम के गृहग्राम में 5 मार्च से इंटर स्टेट फुटब़ॉल टूर्नामेंट, श्याम ने कहा- लोगों को जोड़ना और संस्कृति को बढ़ावा देना ही उद्देश्य

कौन-कौन से टीमें पहुंचेंगी ?

MP-CG टाइम्स से बातचीत में हीरा सिंह श्याम ने कहा कि कोलकता, बनारस, ओडिशा, झारखंड, अमरावती, रायपुर, कोरबा, इंदौर, जबलपुर, भोपाल, मंडला और रीवा की प्रमुख टीमें हैं. इनके अलावा और भी प्रमुख टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है. इस बार का आयोजन जनपद मुख्यालय के खेल मैदान कोहका स्टेडियम में होना सुनिश्चित किया गया है.

इसे भी पढ़ें- रक्तदान से बचेगी बच्ची की जान: हीरा सिंह श्याम ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया रक्तदान, बोले- उखड़ती सांसें और लड़ती जिंदगी को बचाने की लालसा

हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में आयोजन

इस आयोजन के मुख्य नेतृत्वकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह श्याम हैं, जो खेल के प्रति काफी सजग रहते हैं. साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठों का भी अहम योगदान हैं, जिसमें मुख्य रूप से राजेश जायसवाल, सचिव फूलचंद मरावी, चैन सिंह धुर्वे, सतेंद्र सिंह पाटले, पप्पू सिंह मशराम, चंद्रभान सिंह मशराम, लालता सिंह परस्ते, मनोज जैसवाल, राजीव जैसवाल, गुल्लू गुप्ता, शौरभ श्याम, बीजेपी मीडिया प्रभारी गजेंद्र रजक, प्रदीप ठाकुर, राजेन्द्र चतुर्वेदी, लखन सिंह सिन्द्राम और अन्य गणमान्य नागरिकों के सहयोग से ये आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है.  

इसे भी पढ़ें- बरगवां में चमका ‘हीरा’ का नेतृत्व: चुनाव प्रभारी सिंह श्याम बोले- कार्यकर्ताओं के जोश ने गाड़ा BJP का झंडा, मतदाताओं का जताया आभार, जानिए अध्यक्ष की रेस में कौन टॉप पर ?

कितना रहेगा पुरस्कार ?

हीरा ने कहा कि क्षेत्र की सभी टीमों को खेलने का मौका दिया जाएगा. ख़िलाड़ियों को प्रथम पुरस्कार 51000/व उप विजेता को 25000/ और ट्राफी प्रदान किया जाएगा. बड़ी बड़ी टीमों के लिए रिस्पांसर शिप के लिए नगर के गणमान्य जन से अपेक्षा भी की गई है.

कौन हैं हीरा सिंह ?

हीरा सिंह श्याम माटी पुत्र के नाम से जाने जाते हैं, जो पुष्पराजगढ़ के अमगवां के रहने वाले हैं. ग्रामीण स्तर से इन्होंने अपनी पढ़ाई की और स्कूल मोनिटर से लेकर छात्र नेता और IGNTU में इन्होंने अपनी कॉलेज कंप्लीट की. जिले के अलग अलग इलाके में अपना वर्चस्व दिखाया. हीरा सिंह जिला पंचायत सदस्य भी रहे, जो अपने इलाके से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर जिले में वर्चस्व दिखाया था. इसके अलावा वे पुष्पराजगढ जनपद अध्यक्ष भी रहे हैं. बीजेपी ने इन्हें महामंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी थी. अब ये लोगों के बीच जुड़ कर सियासी रण मजबूत करने में डटे हुए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन