Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: देखें खास खबरें: भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी स्वरा भास्कर, जयराम रमेश ने बताई सिंधिया के भाजपा में जाने की वजह

News Desk / Wed, Nov 30, 2022


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में दाखिल होने के बाद से बीजेपी लगातार हमलावर है। गुरुवार को राहुल गांधी की यात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर शामिल हुई। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऋचा चड्ढा का भारतीय सेना के खिलाफ बयान आया है। उन्हें शक्ति स्वरा भास्कर दे रही थी, जो आज आपके साथ यात्रा में शामिल हुई हैं। ये वही स्वरा भास्कर हैं, जो सेना के मॉब लिचिंग, हॉरर किलिंग, पाकिस्तान के समर्थन में तारीफ के कसीदे गढ़ती थीं।

पढ़ें पूरी खबर:  MP News: नरोत्तम का राहुल पर बड़ा हमला, बोले स्वरा भास्कर, कन्हैया के शामिल होने से भारत तोड़ो यात्रा दिख रही

भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को उज्जैन के नजरपुर पहुंची, जिसमें  जयराम रमेश पदयात्री के तौर पर शामिल हुए हैं। इस दौरान जयराम रमेश और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री तरुण भनोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट मंत्री बनना था। साथ ही दिल्ली में सफदरजंग वाला बंगला चाहिए था। इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा में गए। बाकी बातें बेकार हैं। प्रधानमंत्री की नीयत और नीतियों के कारण देश टूटने की संभावना बढ़ रही है। राजनीतिक तानाशाही बढ़ रही है। इसके खिलाफ ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।  

पढ़ें पूरी खबर:  Bharat Jodo Yatra: मंत्री बनने और बंगला बचाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया गए भाजपा में, जयराम रमेश का खुलासा

भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने राजगढ़ पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राहुल जी की छवि खराब करने का बहुत प्रयास किया है। जब से यात्रा प्रारंभ हुई है जितनी तेज गति के साथ राहुल जी चल रहे हैं असली छप्पन इंच किसी का अगर किसी का सीना है तो राहुल जी का है। हम 3 दिन चले चेहरे पर थकान है। राहुल जी चले 2000 किलोमीटर चल चुके हैं उनके चेहरे पर चमक दिख रही है थकान बिल्कुल नहीं दिख रही है। यहां लाखों लोग चल रहे हैं उनके साथ से जो प्रेम राहुल जी को मिल रहा है जो आशीर्वाद उन को मिल रहा है यह उसी की देन है। 

पढ़ें पूरी खबर:  Bharat Jodo Yatra: जयवर्धन सिंह बोले यात्रा से चमक रहा राहुल गांधी का चेहरा, लोगों का प्रेम और आशीष मिल रहा

सतना जिले के नयागांव में एक मासूम बच्ची से दुराचार और फिर उसकी हत्या करने वाले आरोपी के घर को जिला प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। आरोपी ने पड़ोसी से बदला लेने के लिए उसकी बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुराचार किया था और बाद में उसकी हत्या कर लाश को जंगल में फेंक दिया था। शक के आधार पर जब पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले राजेश रजक को पकड़ा और उससे सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर जंगल से बच्ची का कंकाल बरामद किया गया।

पढ़ें पूरी खबर:  Satna: दरिंदे के घर पर गरजा 'मामा' का बुलडोजर, दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी का घर ढहाया

राजधानी भोपाल में एक युवक को शादी की दावत का लुत्फ उठाना महंगा पड़ा गया और उसे इसकी कीमत बरातियों के बर्तन धोकर चुकानी पड़ी। दरअसल एमबीए का छात्र सम्राट भोपाल में एक शादी समारोह में खाना खाने पहुंचा था। युवक के शादी समारोह में बिन बुलाए मेहमान होने की बात जब बरातियों को पता चली तो उन्होंने उससे सजा के तौर पर बर्तन धुलवाएं और पूरे नजारे को कैमरे में कैद किया। छात्र के बर्तन धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद छात्र की किरकिरी हो रही है।

पढ़ें पूरी खबर:  Bhopal News: बिन बुलाए शादी में खाना खाने पहुंचा MBA का छात्र, जानिए क्या मिली उसे सजा, वीडियो वायरल

 

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन