Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: MP News: आठ साल के बच्चे की रात बोरवेल के गड्ढे में ही बीती, कुछ ही देर में बच्चे तक पहुंच सकती है बचाव टीम

News Desk / Tue, Mar 14, 2023


मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में बोरवेल के गड्ढे में गिरे आठ साल के लोकेश को 20 घंटे से ज्यादा वक्त हो गया है। उसे बचाने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। एसडीआरएफ की 3 और एनडीआरएफ की 1 टीम मौके पर है। बच्चे की निगरानी की जा रही है, ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। कहा जा रहा है कि कैमरे में बच्चे की मूवमेंट नजर आ रही है। 

समानांतर खुदाई पूरी, अब सुरंग बना रहे
राष्ट्रीय आपात बचाव दल के डिप्टी कमांडेंट अनिल पाल ने बताया कि खनन पहले वर्टिकल और फिर हॉरिजॉन्टल अप्रोच से किया जाएगा। लंबवत दृष्टिकोण के साथ हम 43-44 फीट तक पहुंच गए हैं। बच्चे में कुछ हलचल देखी जा रही है, लेकिन अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। हम अगले कुछ घंटों में निकाल लेंगे।


विदिशा एएसपी समीर यादव का कहना है कि बोरवेल के समानांतर खुदाई का काम पूरा हो गया है। एनडीआरएफ अब उनके बीच सुरंग बनाएगी। बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए मंच तैयार किया जा रहा है उसके बाद सुरंग बनाई जाएगी। एनडीआरएफ का कहना है कि ऑपरेशन में 1.5-2 घंटे और लग सकते हैं। डॉक्टर की टीम बच्चे की निगरानी कर रही है। 
 

बता दें कि विदिशा जिले की लटेरी तहसील के खेरखेरी पठार गांव में कच्चे बोरवेल में आठ साल का लोकेश अहिरवार गिर गया था। वह बंदरों का पीछा कर रहा था, तभी घटना हुई। बोरवेल 60 फीट गहरा है। मासूम 43 फीट गहराई में फंसा है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मंगलवार सुबह 11.30 बजे से रेस्क्यू में जुटी है। टीम रात भर खुदाई करती रही। बोर के पास समानांतर 45 फीट गड्ढा खोदा जा रहा है। इसके बाद एक टनल बनाई जाएगी। 

सीएम ने कहा मैं प्रशासन के संपर्क में हूं
मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि विदिशा जिले की लटेरी तहसील के खेरखेड़ी गांव में 7 वर्षीय मासूम के बोरवेल में गिरने की घटना दु:खद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, और उनके सतत संपर्क में हूं। रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बचाने हेतु प्रयासरत है। मासूम की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।
 


कलेक्टर-एसपी मौके पर
विदिशा एएसपी समीर यादव ने बताया कि विदिशा में 8 साल का मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर 43 फीट में फंस गया। एसडीआरएफ की 3 और एनडीआरएफ की 1 टीम मौके पर है। बच्चे की निगरानी की जा रही है, ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। हम उससे बात नहीं कर सकते हैं और खाना अभी तक नहीं दिया गया है। घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया। बच्चे में हरकत देखी जा सकती है और हम उसे जल्द से जल्द बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव का कहना है कि हम 49 फीट गहरा गड्ढा खोद रहे हैं। जल्द ही बच्चे को बचा लिया जाएगा। हम लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहे हैं और हमारे वेबकैम भी लगा दिए गए हैं। 
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन