Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: MP News: दमोह में तेंदुए ने खेत में बोवनी कर रहे किसान पर किया हमले का प्रयास, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

News Desk / Fri, Dec 2, 2022

किसान पर किया हमले का प्रयास

किसान पर किया हमले का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

दमोह जिले में सगोनी वन परिक्षेत्र के कुम्हारी सहायक परिक्षेत्र के पड़री गांव में एक व्यक्ति के घर में मवेशी बांधने वाले स्थान पर तेंदुआ जाकर छिप गया। लोगों के हल्ला मचाने पर  पास में गेहूं की बोबनी कर रहे एक किसान को तेंदुए ने खदेड़ लिया। गनीमत रही कि गांव के दूसरी तरफ से लोगों ने चिल्लाना शुरू किया, जिससे किसान वहां से भागने में कामयाब हो गया।

बता दें कि हल्ला होने पर तेंदुए ने सड़क पार की और दूसरी जगह जाकर खेत में बैठ गया। करीब 40 मिनट तक तेंदुआ यहां पर बैठा रहा है और इसके बाद जंगल में गुम हो गया है। खबर मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीण खुब्बीलाल अहिरवाल ने बताया कि वह खेत में गेहूं की बोबनी कर रहा था। तभी पप्पू ठाकुर के मवेशी बांधने वाले स्थान से तेंदुआ निकला और उसकी ओर झपटा। इसी बीच प्रताप सिंह ठाकुर ने पीछे से उन्हें चिल्लाकर आगाह किया, तो वह भागने में सफल हो गया। इसके बाद लोगों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया, तो तेंदुआ सड़क पार करके दूसरी ओर चला गया है। 

फिलहाल, तेंदुआ आसपास ही है। इसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीम को खबर की गई है। दोनों ही विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू किया। प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि यदि पीछे से नहीं चलते तो तेंदुआ खुब्बीलाल पर हमला कर देता। डिप्टी रेंजर ज्ञान प्रताप सिंह ने बताया कि खबर मिलने के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची है। पटाखे फोड़े जा रहे हैं। तेंदुआ जंगल में भाग गया है, फिलहाल रेस्क्यू जारी है। रेंजर अखलेश चौरसिया ने बताया कि तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया है। ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है। काफी बड़ा जंगल है, तेंदुए अब वहीं रहेगा।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन