Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: राजवाड़ा से गेर शुरू, सुबह से पहुंचे लाखों लोग, चारों तरफ रंग, उत्साह और उल्लास

News Desk / Sun, Mar 12, 2023


12:32 PM, 12-Mar-2023

बांके बिहारी ढोल पर झूमे लोग 
संस्था सृजन की गेर में 8 हजार किलो टेसू के फूलों से तैयार गुलाल से लोगों का स्वागत हुआ। गेर में बरसाना की टीम लट्ठ मार होली में लोगों ने खूब मस्ती की। वहीं भगवान राधाकृष्ण की जोड़ी ने रासरंग किया। बांके बिहारी का ढोल भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मिसाइल से 200 फीट ऊपर तक जा रहे पानी ने सभी को सराबोर कर दिया। 

केसरिया झंडों से ढंक गया राजवाड़ा
रसिया कॉर्नर गेर में विशेष रूप से बैंड बाजे, ढोल ताशे, 3 डीजे की गाडिय़ां, 10 टैक्टर ट्राली पर ड्रम से पानी उड़ाते हुए होली के हुरियारे चलते दिखे। पुराने इंदौर की पहचान बैल रंगाड़े, तांगे, 5 पानी की टैंकरों पर 100 फीट तक केसरिया रंग की मार करने वाली मिसाइल भी दिखी। गेर में शामिल सभी गाडिय़ों पर बड़े केसरिया ध्वज रहे। 500 युवा केसरिया हेलमेट पहनकर युवाओं को हेलमेट पहन गाड़ी चलाने का संदेश देते हुए निकले।

फागयात्रा में महिलाओं ने जमाया रंग
हिंद रक्षक ने नरसिंह बाजार स्थित बद्रीनारायण मंदिर से फागयात्रा शुरू की। भगवान राधाकृष्ण की आरती से यात्रा शुरू हुई। यात्रा में भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर की प्रतिकृति स्वरूप मंदिर बनाया गया। यात्रा में सबसे आगे भगवा ध्वज वाहिनी थी। युवा यात्रा में शामिल रथ को खींचते दिखे। फागयात्रा में हजारों मातृशक्ति भी रहीं। फागयात्रा में अबीर, गुलाल व टेसू के फूलों का ही प्रयोग हुआ।

12:31 PM, 12-Mar-2023

इंदौर रंगपंचमी की गेर Live

12:23 PM, 12-Mar-2023

जूनियर अमिताभ के संग जमा रंग
टोरी कॉर्नर रंगपंचमी महोत्सव समिति की गेर में जूनियर अमिताभ बच्चन के साथ महिलाओं और बच्चों ने बहुत मस्ती की। उनके साथ महिला आर्टिस्ट और बड़ी टीम भी पहुंची जिसने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। बोरिंग मशीन से 100 फीट ऊपर तक गुलाल और रंगों उड़ते रहे। रास्ते में कई जगह पर गुलाल से तिरंगा बनाया गया। डीजे की गाडिय़ों, बैंड और ढोल ढमाकों पर लोग जमकर मस्ती करते दिखे। 

एक बार में उड़ते 100 किलो गुलाल से सराबोर हुआ पूरा माहौल
मॉरल क्लब ने गेर के लिए मुंबई से 70 लोगों की ताशा पार्टी बुलवाई। ताशा पार्टी धुन पर युवा नाचतेझूमते रहे। एक बार 100 किलो गुलाल उडऩे से पूरा माहौल ही रंगीन हो गया। 4 ब्लोअर मशीनों से 60 फीट ऊपर तक गुलाल उड़ाया गया और 40 हजार लीटर के पानी टैंकर से 6 मिसाइल एक साथ चलती रहीं। इन्होंने 50 फीट ऊपर तक पानी फेंका। 

12:20 PM, 12-Mar-2023

राजबाड़ा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

गेर के साथ-साथ लोग अपने-अपने परिवार के साथ भी डांस कर रहे हैं। गेर वाले रास्ते पर लोग रंगबिरंगी आकर्षक टोपियां पहनकर पहुंच रहे हैं।

 

12:04 PM, 12-Mar-2023

राजबाड़ा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

गेर में मिसाइलों में रंगभरकर लोग रंग-गुलाल उड़ा रहे हैं। जगह-जगह मंच से गेर का स्वागत किया जा रहा है। महिलाएं-बच्चे भी गेर में शामिल हो रहे हैं। यहां डीजे की धुन पर युवक-युवतियां ही नहीं बुजुर्ग भी नाच रहे हैं।

12:03 PM, 12-Mar-2023

राजबाड़ा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

शहर की इस ऐतिहासिक गेर में शामिल होने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार के साथ और युवाओं की टोली राजवाड़ा पहुंची है।

12:00 PM, 12-Mar-2023

राजबाड़ा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

बड़ी संख्या में युवा पहुंचे 

10:29 AM, 12-Mar-2023

सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। पुलिसकर्मी गेर में हर जगह मौजूद हैं। नशा करके आने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। गेर के मार्ग में चारों तरफ सीसीटीवी व्यवस्था लगाई गई है। साथ ही खतरनाक भवनों को चिन्हित कर उन पर सूचना पटल लगाया गया है। 

10:22 AM, 12-Mar-2023

रंगपंचमी की गेर में कई संस्थाएं शामिल हैं। इनमें टोरी कार्नर महोत्सव समिति, संगम कार्नर, मॉरल क्लब, रसिया कार्नर, राधाकृष्ण फाग यात्रा, श्री कृष्ण फाग यात्रा, संस्था संस्कार, बाणेश्वर समिति, माधव फाग यात्रा आदि प्रमुख हैं।

10:12 AM, 12-Mar-2023

राजवाड़ा से गेर शुरू, सुबह से पहुंचे लाखों लोग, चारों तरफ रंग, उत्साह और उल्लास

इंदौर में रंगपंचमी का उत्साह सुबह से ही नजर आने लगा। युवाओं की टोली अपनी गाड़ियों पर मित्रोंं के साथ राजवाड़ा की गेर में शामिल होने के लिए निकल पड़ीं। हर चौराहे, हर सडक़ पर रंगपंचमी का जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन