Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: Indore News: इंदौर की फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग, कई किमी दूर से दिख रहा धुआं

News Desk / Sat, Feb 11, 2023


देवास नाका क्षेत्र में अफरा तफरी

देवास नाका क्षेत्र में अफरा तफरी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में भीषण आग की वजह से देवास नाका क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। शनिवार 11.30  बजे के आसपास तीन प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में धुआं कई किमी दूर रहने वाले लोगों को भी नजर आने लगा। देवास नाका क्षेत्र में लसूडिय़ा के औद्योगिक इलाके में यह आग लगी है। आग के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। संबंधित थाने की पुलिस और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। 

 टीआई संतोष दूधी ने बताया कि शनिवार सुबह आग प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में लगी और कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया। आग की लपटें बहुत ऊपर तक उठती रही। फैक्ट्री में फाइबर और प्लास्टिक का काम होता है और यहां टंकियां बनाई जाती हंै। 

सुबह आग लगी तब कम ही लोग मौजूद थे
जानकारी के मुताबिक सुबह आग लगने से वहां पर स्टॉफ के बहुत कम लोग मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि आग कैसे लगी ये अभी पता नहीं चला है, जांच के बाद ही इसके बारे में स्पष्टता होगी। अभी दस से पंद्रह गाडिय़ां आग बुझाने का काम कर रही हैं। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। 

आसपास कई फैक्ट्रियां
जहां पर आग लगी है वहां पर कई तरह की फैक्ट्रियां हैं। इनमें चॉकलेट, फॉर्मा, गारमेंट्स के साथ कई मोटर व्हीकल कंपनियां भी हैं। इस वजह से क्षेत्र के लोग घबराहट में हैं। पुलिस और फायर दल ने आसपास के क्षेत्र में कवर किया है ताकि कोई और घटना न हो। फैक्ट्रियों में आग की वजह से ब्लास्ट भी हुए लेकिन अभी हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। 


लोग बनाते रहे वीडियो
आग लगते ही सोशल मीडिया पर घटना स्थल के फोटो और वीडियो वायरल होने लगे। लोग दूर से ही वीडियो बना रहे थे। कई किमी दूर तक आग दिखाई पडऩे से लोग सोशल मीडिया पर अपडेट करते रहे। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन