Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: इंदौर में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के लिए बंद हुए कई रास्ते, जानिए कैसा रहेगा ट्रैफिक प्लान

News Desk / Mon, Feb 27, 2023


HOLKAR

HOLKAR - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एक मार्च बुधवार से इंदौर में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच होने से कई रास्ते बंद रहेंगे। मैच एक से पांच मार्च तक चलेगा। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान दिया है। इससे लोग जान सकेंगे कि उन्हें कहां से आवाजाही करना है। 

विशेष अनुरोध
स्टेडियम के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान लगभग न के बराबर है। अनुरोध है, कि सिटी बस / लोक परिवहन के साधनों का उपयोग करें।

स्टेडियम तक प्रवेश हेतु मार्ग
● हुकुमचंद घंटाघर की ओर से तथा पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शको का प्रवेश जंजीरवाला चौराहा से होगा ।
◆ लेंटर्न तरफ से आने वाले दर्शक पैदल ही स्टेडियम तरफ आ सकते है ।

पासधारी वाहनो के लिये प्रवेश हेतु मार्ग
● पासधारी वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का प्रवेश स्टेडियम की ओर प्रतिबंधित रहेगा।
● विवेकानंद स्कूल एवं बास्केटबाल कॉम्प्लेक्स में पार्किंग पास वाले वाहनों का प्रवेश घंटाघर की ओर से होगा ।
● स्टेडियम के अन्दर, बाहर, आई.टी.सी., अभय प्रशाल में पार्किंग पास वाले वाहनों का प्रवेश लेटर्न चौराहे / यशवंत क्लब रोड की ओर से होगा ।
● बिना पास धारी वाहनो की पार्किंग व्यवस्था बाल विनय मंदिर स्कूल, जीएसआईटीएस व पंचम की फेल में की गई है। स्थान उपलब्ध रहने तक पहले आओ और पार्क करों ।

प्रतिबंधित मार्ग
● लेटर्न चौराहा से जंजीरवाला चौराहे की ओर का मार्ग प्रातः 6 बजे से प्रातः10 बचे तक एवं मैच समाप्ति के पूर्व शाम 4 बजे से शाम 7 तक केवल पासधारी वाहनो/ इमरजेंसी वाहनो को छोडकर अन्य सभी वाहनो के लिए बंद रहेगा ।


● एम-जी-रोड तथा रेसकोर्स रोड, भंडारी ब्रिज, राजकुमार ब्रिज के सर्किल में लोडिंग वाहनो का प्रवेश पूर्णत : वर्जित होगा

डायवर्शन प्लान
प्रातः 6 बजे से प्रातः 10 बजे पुनः शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक मैच निम्नानुसार मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया जायेगा
● सिटी बस तथा पासधारक वाहनो को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के सवारी वाहन आवश्यकता अनुसार रीगल चौराहे से मधुमिलन की ओर डायवर्ट रहेगें केवल वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनो की स्थिति में मैजिक / आटो को प्रवेश रहेगा।
● गीताभवन चौराहे से घंटाघर जाने वाला यातायात ढक्कनवाला कुंआ होकर श्रीमाया/ मधुमिलन चौराहे के लिए जा सकते है।
● रीगल चौराहे से एम.जी रोड, हाईकोर्ट / पलासिया की ओर जाने वाला यातायात मधुमिलन के लिए जा सकते है। इस मार्ग में केवल सिटीबसें एवं इमरजेंसी वाहन (AMBULANCE, FIREBRIGADE) जा सकते है।

● विजय नगर से आने वाला यातायात जो इंडस्ट्री हाउस से राजकुमार ब्रिज होकर मरीमाता जाना चाहते है, वो एलआईजी चौराहा से पाटनीपुरा चौराहा, परदेशीपुरा, सुभाष नगर, कुलकर्णी भट्टा ब्रिज होकर मरीमाता जा सकते है। 
● रीगल से जो पलासिया जाना चाहता है, वो रीगल से व्हाइटचर्च से ए. बी रोड का उपयोग कर सकते है।
● मालवा मिल से जंजीरवाला चौराहे से घंटाघर एवं इंडस्ट्री हाउस चौराहा की ओर जाना चाहते है, वे पाटनीपुरा से एलआईजी चौराहा से एबी रोड का उपयोग कर सकते है।
● शेल्बी हॉस्पिटल से जंजीरवाला चौराहे होकर लेंटर्न चौराहा जाने वाला यातायात आवागमन के लिए बाफना बंगले सामने से न्यू पलासिया मार्ग का उपयोग कर सकते है।
● उक्त व्यवस्था दिनांक 1 मार्च से 5 मार्च तक को प्रातः 6 बजे से प्रातः 10 बजे एवं शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावशील रहेगी। असुविधा से बचने के लिये वैकल्पिक मार्गों एवं सिटी बस का अधिक से अधिक उपयोग करें।
●  दर्शकों की सुविधा के लिए सिटी बसें, घंटाघर एवं हाईकोर्ट चौराहा के आसपास यात्रियों को उतारेगी, जहाँ से स्टेडियम की ओर पैदल जा सकेंगे।

आम जनता से अनुरोध है कि निम्लिखित मार्गों का उपयोग करने से बचे :-
● पलासिया से घंटाघर, हाईकोर्ट, रीगल चौराहा मार्ग ।
● मालवामिल से लेंटर्न चौराहा, हाईकोर्ट मार्ग ।
● गीताभवन से घंटाघर जाने वाले मार्ग ।
● मालवामिल से जंजीरवाला जाने वाला मार्ग ।

पार्किंग स्थल
●यशवन्त क्लब पार्किंग (केवल पासधारकों के लिए)
● अभय प्रशाल एवं आईटीसी पार्किंग (केवल पासधारकों के लिए)
● बास्केट बॉल कॉम्प्लेक्स पार्किग (केवल पासधारकों के लिए)
● विवेकानंद स्कूल पार्किग (केवल पासधारकों के लिए)
● बाल विनय मंदिर स्कूल पार्किग (सभी के लिये पहले आओ और पार्क करें)
● जी.एस.आई.टी.एस कैम्पस पार्किग (सभी के लिये पहले आओ और पार्क करें)
● पंचम की फेल स्थित मैदान पार्किग (सभी के लिये पहले आओ और पार्क करें)


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन