Logo
Breaking News Exclusive
23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार

: कुबेरेश्वरधाम यात्रियों की आपबीती: बच्चों को लेकर भूखे-प्यासे 15 किलोमीटर पैदल चले, खेत में सोए

News Desk / Thu, Feb 16, 2023


सीहोर पहुंचे परिवार रास्ते में होते रहे परेशान

सीहोर पहुंचे परिवार रास्ते में होते रहे परेशान - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के लिए इंदौर से निकले कई परिवारों को रुद्राक्ष तो नहीं मिले, लेकिन यात्रा का कड़वा अनुभव जरूर हुआ। इंदौर के जगजीवराम नगर का एक परिवार चार दिन पहले वहां गया था, तीन दिन बाद बड़ी मुश्किल से इंदौर लौटा। उस परिवार ने यात्रा की आपबीती बताई।

अपने छह साल की बेटी और डेढ़ साल के बेटे को लेकर सीहोर गई पिंकी प्रजापत ने बताया कि कुबेरेश्वर धाम के 320 किलोमीटर पहले ही ट्रैफिक जाम के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पाए। मैं अपने दोनो बच्चों को लेकर पैदल ही निकली, लेकिन रास्ते में इतनी भीड़ दिखी कि धाम जाने का इरादा ही छोड़ दिया। फिर इंदौर लौटने का फैसला लिया तो पता चला कि इंदौर भोपाल रोड पर 10 किलोमीटर लंबा जाम है। साथ में अन्य परिजनों के कारण थोड़ी हिम्मत रही। एक खेत में बैठकर रात काटी।


पिंकी ने बताया कि रात को ठंड के कारण बच्चे परेशान हुए। खाने को भी नहीं मिला। शुक्रवार सुबह जाम खुला तो बड़ी मुश्किल से इंदौर आए। प्रतिभा ने बताया कि परिजनों को भी हमारे फंसे होने की चिंता थी। भीड़ के कारण मोबाइल के सिग्नल नहीं मिल रहे थे। रात को बैटरी भी डिस्चार्ज हो गई। पैदल चलने के कारण पैरों में दर्द होने लगा था। आगे से ऐसी भीड़ वाली जगह जाने से पहले 10 बार सोचेंगे।

धक्का-मुक्की में बैग खो गया
बाणगंगा निवासी सूरज यादव ने बताया कि वे कुबेरेश्वर धाम तक पहुंच गए थे, लेकिन वहां रुद्राक्ष लेने वालों की भीड़ के कारण अव्यवस्था फैल गई थी। लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे। धाम तक प्रवेश होने में भी मुश्किल हो रही थी। भीड़ के कारण धक्का-मुुक्की में मेरे बैग का बेल्ट टूट गया। नीचे गिरे बैग को मैं उठा भी नहीं पाया और धक्के के कारण आगे बढ़ गया। बाद में बैग नहीं मिला।


दस घंटे में हुआ विदिशा से इंदौर के बीच का सफर
परदेशीपुरा निवासी प्रभात चौकसे विदिशा गए थे। इंदौर भोपाल रोड पर ट्रैफिक जाम के कारण ट्रैफिक कालीपीपल मार्ग की तरफ मोड़ दिया गया, लेकिन आष्टा तक ट्रैफिक जाम रहा। गाड़ी रेंगते हुए चली। कई वाहनों का तो ईंधन खत्म हो गया। हम सुबह आठ बजे विदिशा से निकले थे, रात साढ़े आठ बजे इंदौर पहुंचे।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन