Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: Indore News: प्रिंसिपल हत्याकांड में नपे सिमरोल थाना प्रभारी, किया लाइन अटैच

News Desk / Sat, Feb 25, 2023


पुलिस की गलती से प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा का जीवन संकट में आ गया

पुलिस की गलती से प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा का जीवन संकट में आ गया - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बीएम कॉलेज की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा को पेट्रोल डालकर जलाने की घटना नहीं होती, यदि सिमरोल थाना प्रभारी पहले हुई तीन शिकायतों पर एक्शन समय पर ले लेते। ऐसे नहीं हुआ और उसकी कीमत प्रिसिंपल को जान देकर चुकाना पड़ी। अब इस मामले में सिमरोल थाना प्रभारी आरएनएस भदौरिया भी नप गए। उन्हें एसपी ने लाइन अटैच किया है। इससे पहले एक सहायक उपनिरीक्षक को भी हटाया जा चुका है।

एसपी द्वारा जारी आदेश में लिखा गया कि सिमरोल थाने में प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा की हत्या का केस दर्ज किया, लेकिन उससे पहले तीन शिकायती आवेदनों की थाना प्रभारी ने जांच नहीं की। यह कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही है। इस कारण उन्हें लाइन अटैच किया जाता है।

बिल्व पत्र तोड़ने आई थी प्रिंसिपल, आरोपी ने आग लगा दी
२० फरवरी को प्रिंसिपल शर्मा कॉलेज परिसर में बिल्व पत्र तोड़ने आई थी। तब आरोपी छात्र उनके पास आया और विवाद करने लगा। कुछ देर बाद उसने बाल्ट में भरा पेट्रोल शर्मा पर डाल दिया और लाइटर से आग लगा दी। इसके बाद वह आत्महत्या करने तिंछा फाल की तरफ भागा। पुलिस ने वहां पहुंच कर उसे बचा लिया।

शिकायत के बाद भी बरती पुलिस ने लापरवाह
आरोपी छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने जिस दिन पेट्रोल डालकर प्रिंसिपल को जलाया। उससे पहले वह तीन बार कॉलेज जाकर हंगामा कर चुका था। वह सातवें सेमिस्टर में फेल हो गया था और उसके लिए वह प्रिंसिपल को जिम्मेदार मान रहा था। तीन माह पहले उसने कॉलेज के एक कर्मचारी को मार्कशीट के चक्कर में चाकू भी मार दिया था। तब उसे सिमरोल पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन बाद में जमानत पर छूट गया था। इसके बाद उनसे कॉलेज में रस्सी लाकर आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी। कॉलेज की तरफ से छात्र आशुतोष को लेकर तीन बार शिकायतें हुई, लेकिन उसे अफसरों ने गंभीरता से नहीं लिया।  


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन