Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: Illegal Mining: एसडीएम और तहसीलदार की चार टीमों ने पकड़े मात्र तीन डंपर, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

News Desk / Mon, Jan 16, 2023


action on illegal mining

action on illegal mining - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में अवैध खनन और इसके परिवहन को रोकने की जिम्मेदारी वैसे तो खनिज विभाग की है, लेकिन मंगलवार अलसुबह चार बजे शहर में एक ऐसी कार्रवाई हुई जिसे पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारियों ने नहीं बल्कि एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कोटवार और होमगार्ड जवान सहित 60 लोगों की टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

इस कार्रवाई में तीन डंपर पकड़े गए जो कि बिना रॉयल्टी और ओवरलोड होकर शहर में आ रहे थे। अलसुबह हुई यह कार्रवाई एसडीएम और उनकी टीम के लिए तो तारीफ की बात है, लेकिन साथ ही खनिज विभाग के कार्यों पर सवाल जरूर खड़े करती है कि अगर अवैध खनन और इसके परिवहन को रोकने के लिए भी अब कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और उनकी टीम काम करेगी तो फिर ऐसे में खनिज विभाग और इनके अधिकारियों का जिले में आखिर क्या काम रह जाएगा।

खनिज विभाग तक क्यों नहीं पहुंची शिकायत
बताया जाता है कि आज सुबह जिला प्रशासन ने नसरुल्लागंज से उज्जैन आ रहे तीन डंपर को ओवरलोड और एक डंपर को बिना रॉयल्टी के पकड़ते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के पीछे एसडीएम राकेश शर्मा का कहना है कि काफी समय से अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

भले ही एसडीएम कार्रवाई को कलेक्टर के निर्देश पर करने की बात कर रहे हों लेकिन अगर शिकायत अवैध खनन की थी तो फिर कलेक्टर ने इस कार्रवाई से खनिज विभाग और पुलिस को दूर क्यों रखा। जबकि अवैध खनन और इसके परिवहन को रोकने की जिम्मेदारी के लिए ही जिले में खनिज विभाग बना हुआ है। खनिज विभाग के अधिकारियों से इस पूरी कार्रवाई को छिपाना कहीं न कहीं इस ओर इशारा कर रहा है कि पूरी कार्रवाई में कुछ तो गड़बड़ जरूर है।


चार प्वाइंट पर तैनात था जिला प्रशासन
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर एसडीएम राकेश शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार मधुनायक, प्रियंका मिमरोट, अनिल मोरे, लोकेश चौहान राजस्व निरीक्षक आदर्श कुमार जामगड़े सहित 20 पटवारी, छह कोटवारों और 15 होम गार्ड के जवानों के अमले द्वारा अलसुबह चार बजे अवैध रेत के परिवहन के खिलाफ छापामार कार्रवाई की गई। इसके लिए चार टीम बनाई गई थी, जो चार प्वाइंट पर मुस्तैद थी। सर्द रात में अवैध रूप से परिवहन करते तीन डंपर को पकड़ा। इसमें 16 घन मीटर रेत की रॉयल्टी थी, लेकिन माल 22 घन मीटर मिला है। तीनों डंपर को जब्त कर नागझिरी थाने में खड़ा करवा दिया गया।

कहीं कमीशन के चक्कर में तो नहीं हो गई कार्रवाई 
सूत्रों का कहना है कि इन दिनों संभाग में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो कि इस तरह की झूठी शिकायतें करता है और फिर शहर में डंपर की इंट्री पर प्रति डंपर 3000 से 5000 वसूलता है। जो भी डंपर चालक इस गिरोह को यह राशि देने मे आनाकानी करता है, फिर उसके खिलाफ इसी तरह की शिकायत की जाती है। कुछ दिनों पूर्व देवास, शाजापुर, रतलाम में भी इसी प्रकार की कार्रवाई हो चुकी है।  जिला प्रशासन की इस कार्रवाई पर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि अगर अवैध खनन की शिकायत इतनी ही गंभीर थी तो फिर सुबह हुई कार्रवाई में ऐसा कुछ क्यों नहीं मिला।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन