Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान करने पहुंचे सैकड़ों लोग, सेठानी घाट पर लगा श्रद्धालुओं का तांता

News Desk / Sat, Jan 14, 2023


मकर संक्रांति का पर्व पांरपरिक मान्यता से 14 जनवरी शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया, लेकिन धर्मशास्त्रीय मान्यता के अनुसार लोग रविवार 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति मना रहे हैं। नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर मकर सक्रांति के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। दूरदराज से चलकर आने वाले श्रद्धालुओं का सेठानी घाट पर तांता लगा रहा। इस दौरान हर हर नर्मदे के जयघोष से नर्मदा के सारे घाट गूंजते रहे। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने बड़े ही विधि विधान से मां नर्मदा की पूजा अर्चना की साथ ही श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा से सुख और समृद्धि की कामना की। वहीं, सेठानी घाट स्थित श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते प्रशासन द्वारा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए।

स्नान का महत्व
मकर संक्रांति पर्व पर पवित्र नदी में स्नान का अधिक महत्व होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा नदी के सेठानी घाट पहुंचे। वहीं, दान का विशेष महत्व होने से घाट पर बैठे भिक्षुकों को दान दिया। पर्व स्नान का लाभ लेने शहर के अलावा दूसरे राज्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं ने देव स्थलों पर दर्शन पूजन किए। 14 जनवरी को भी संक्रांति पर्व मनाया गया था, लेकिन धर्म शास्त्रियों के अनुसार रविवार को भी मकर सक्रांति पर्व मनाया जा रहा है।
 

मां नर्मदा में स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु
मां नर्मदा नदी में रविवार को भी परंपरा अनुसार संक्रांति मानने वाले श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान के बाद नर्मदा मंदिर में दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर के बाहर  श्रद्धालुओं का तांता और लंबी कतार लगी रही। अधिकारियों का कहना है कि पर्व के साथ ही शनिवार और रविवार अवकाश का दिन होने से बाहरी श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आ रहे हैं। यही कारण है कि शनिवार को मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा हुआ नजर आया और रविवार के दिन भी मंदिर परिसर और बाहर लगे लड्डू प्रसाद के काउंटर पर लंबी कतार लगी हुई है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन