Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: Gwalior: दहेज में अपाचे गाड़ी नहीं मिली तो मंडप से भागा दूल्हा, दुल्हन के भाई को भी पीटा, बैरंग लौटी बरात

News Desk / Fri, Feb 10, 2023


दुल्हन का घर और पुलिस

दुल्हन का घर और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर के एक शादी में दहेज में दी जा रही बाइक के ब्रांड को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। दूल्हे को दहेज में साइन बाइक दी जा रही थी, जबकि दूल्हा अपाचे चाहता था। अपाचे गाड़ी नहीं मिलने पर उसने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया और मंडप से उठकर चला गया। उसे जाने से रोकने गए दुल्हन के भाई की पिटाई भी की। इसके बाद कन्या पक्ष के लोग थाने पहुंचे और रिपोर्ट लिखाई।

बता दें कि घटना जनकगंज इलाके की है। यहां आराधना गार्डन में कुशवाह परिवार की बेटी की शादी थी। परिवार बहोड़ापुर थाना इलाके की शिव नगर कॉलोनी में रहता है। जबकि  बारात शहर के ही माधवगंज क्षेत्र के बेलदारों का पुरा तारागंज से आई थी। बारात धूमधाम से पहुंची कन्या पक्ष ने बारातियों का जमकर स्वागत-सत्कार किया। स्टेज वरमाला का आयोजन भी शांति से निपट गया।

अपाचे की जगह साइन बाइक देख भड़का दूल्हा...
दूल्हा मोनू कुशवाहा स्टेज से मंडप के लिए जा रहा था, तभी उसने देखा कि दहेज में उसे शाइन बाइक दी जा रही है। यह देख उसका मूड बिगड़ गया। मंडप पर पहुंचते ही सबसे पहले उसने अपाचे बाइक की मांग रखी। लोगों ने उसे खूब समझाया कि सभी गाड़ियां एक जैसी हैं, अपाचे मंहगी है और कन्या पक्ष के पास अभी इतना पैसा नहीं है। लेकिन वह जिद पर अड़ गया कि उसे अपाचे बाइक ही चाहिए, नहीं तो फेरे नहीं लेगा।

सब गिड़गिड़ाए, लेकिन वह नहीं माना...
लड़की के भाई और पिता आगे आए और उसे समझाया। उसके आगे गिड़गिड़ाए भी कि वह आगे देख लेंगे, उसे हर तरह से मनाया, लेकिन वह एक ही जिद पर अड़ा हुआ था कि उसे अपाचे ही चाहिए। वह शादी तोड़ने की धमकी देने लगा। जब दुल्हन के भाई ने इसका विरोध किया तो दूल्हे, उसके भाई और दूसरे लोगों ने उसे पीट दिया। इसके बाद दूल्हा अपने भाई के साथ भाग निकला।


दूल्हा और परिजनों पर हुई एफआईआर...
घटना के बाद दुल्हन और उसका भाई जनकगंज थाने पहुंचे और शिकायत करते हुए पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया और वीडियो भी दिखाए। इसके बाद दुल्हन के भाई की शिकायत पर दूल्हा मोनू कुशवाह, उसके पिता गुड्डू, भाई गोपी और गुलशन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन