Logo
Breaking News Exclusive
23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार

: MP Politics: कांग्रेस के इस नेता ने 160 सीट जीतने का किया दावा, CM शिवराज को बताया पाखंडी, जानें किसने कहा ऐसा

News Desk / Sun, Feb 19, 2023


पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा दमोह पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 160 सीटें जीतेगी। इस दौरान उन्होंने दल बदलने को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के खून में कई नाम हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी पाखंडी बताया।

दरअसल, पूर्व मंत्री रविवार शाम दमोह के हटा में आयोजित बुंदेली मेला में अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इसके पहले दमोह में उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने 2023 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा भी किया और कहा कि कांग्रेस 160 सीटें जीतेगी। साथ ही जयंत मलैया को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा को दोगलापन छोड़कर पार्टी को सींचने वाले नेताओं को अपनाना चाहिए।

'सिंधिया के खून में कई नाम हैं'
पूर्व मंत्री वर्मा विधानसभा चुनाव के बाद अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। उनसे पूछा गया कि क्या गारंटी है कि सरकार बनने के बाद इस बार कांग्रेस से कोई ज्योतिरादित्य सिंधिया बनकर नहीं निकलेगा। इस पर उन्होंने कहा कि जनता ने अपनी आंखों से देखा है कि जिन्हें हम अपना आदर्श मानते थे, वह आदर्श का सपना टूट गया है। इस बार मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस के लिए कम से कम 160 विधायक जिताकर लाएगी। रही बात ज्योतिरादित्य सिंधिया की, तो उनके खून में कई नाम हैं। जो दोगलापन था, अब वो उनके साथ कांग्रेस से बाहर जा चुका है। अब केवल शुद्ध कांग्रेस के खून वाले लोग ही कांग्रेस में हैं।

'जनता अब कांग्रेस को देना चाहती है बड़ा मेंडेट'
पूर्व मंत्री वर्मा ने बताया कि इस बार पार्टी ने उन्हें वचन पत्र बनाने का जिम्मा सौंपा है। मैं चाहता हूं कि इस वचन पत्र में हर वर्ग को स्थान मिले। एक साल के लिए हमारी सरकार बनी, जो इन भाजपा के भ्रष्टाचारी और पाखंडियों ने चोरी कर ली। लेकिन जनता अब कांग्रेस को बड़ा मेंडेट देना चाहती है। एक साल में हमारी सरकार ने 27 लाख किसानों का साढ़े 11 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। लेकिन शिवराज जैसे पाखंडी मुख्यमंत्री जब भाषण देते हैं, तो कहते हैं कांग्रेस ने कोई कर्ज माफ नहीं किया। जब हम विधानसभा में सवाल करते हैं, तो लिखित में देते हैं कि हां कांग्रेस ने 27 लाख किसानों का 11.50 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है।


‘इस बार मप्र में 160 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’
विधानसभा चुनाव में दमोह में जयंत मलैया का क्या प्रभाव होगा। इस सवाल पर पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि जयंत मलैया भाजपा के पुरोधा पुरुष हैं। उन्होंने अपना खून-पसीना एक कर पार्टी को सींचा है। लेकिन भाजपा इतनी गद्दार पार्टी है कि जो लोग इसे सींचते हैं, वो उसे ही किनारे कर देते हैं। इनमें जयंत मलैया के अलावा लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिंह जैसे कई नाम शामिल हैं, जिन्हें उसने उठाकर बाहर कर दिया। उसमें जयंत मलैया भी शामिल हैं। वे बेहद मजबूत आदमी हैं, लेकिन अभी कुंठा से भरे हुए हैं। बीते दिनों उनका जो कार्यक्रम हुआ था, उसमें उनकी कुंठा मंच पर निकलकर बाहर आ गई थी। इसलिए भाजपा को सतर्क रहना चाहिए कि दोगलापन न करे और जो अपना है वो अपना है। इसलिए भाजपा जीत तो सकती ही नहीं है।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन