Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: बिजली कंपनी की मनमानी: बिना जांच किए उपभोक्तोओं को भेजे नोटिस, लिखा- मीटर लोड बढ़वाओ या कार्रवाई को तैयार रहो

News Desk / Thu, Mar 9, 2023


Electricity, Bulb

Electricity, Bulb - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

उज्जैन में बिजली कंपनी की मनमानी का मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उज्जैन में आम उपभोक्ताओं को बिजली नियमों का हवाला देते हुए आवश्यकता से अधिक भार का अपनी मर्जी का नोटिस जारी किया है। नोटिस में आम उपभोक्ता से 680 से लेकर 6000 तक की डिमांड अन्यथा कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। यह नोटिस मनमाने तरीके से जारी किए गए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि कुछ नोटिस तो ऐसे मकानों के भी हैं, जहां पर वर्षों से ताले लटक रहे हैं।   

बता दें कि इन दिनों नए व पुराने शहर में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा एक नोटिस भेजा गया है, जिसमें इस बात का उल्लेख है कि स्वीकृत भार से अधिक भार का उपयोग किए जाने के कारण वास्तविक भार के अनुसार भार को स्वीकृत करवाएं। वर्ष 2022 के  बिलिंग विवरण व मीटर में दर्ज अधिकतम मांग का अवलोकन करने पर पाया गया कि आपके द्वारा अपने स्वीकृत भार से अधिक धार का उपयोग किया जा रहा है जो कि विद्युत नियामक आयोग से जारी विद्युत प्रदाय संहिता 2021 व विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। आप 15 दिन में वास्तविक भार के मुताबिक मांग करें वरना आपके विरुद्ध आपके विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 126 के तहत कार्रवाई की जाएगी। नियमित विद्युत देय में सप्लाई अनुसार चार्जेस की राशि जोड़ते हुए मीटर में दर्ज अधिकतम मांग के अनुसार भार वृद्धि की एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

उज्जैन शहर में हजारों बिजली उपभोक्ताओं को बिना जांच किए बिना देखे नियामक आयोग का हवाला देते हुए जारी किए गए ऐसे नोटिस पर पार्षद एवं कांग्रेस नेत्री माया राजेश त्रिवेदी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्ताधर्ताओं को चेतावनी दी है कि वे अपनी इन हरकतों से बाज आएं और ऐसे नोटिस तत्काल वापस लें। अन्यथा जनता के साथ हम रोड पर उतर क़र प्रदर्शन करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन