Logo
Breaking News Exclusive
23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार

: Bhopal Crime: दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद मिर्ची बाबा का डीएनए टेस्ट हुआ, पीड़िता बोली- यह बहुत बड़ा पापी

News Desk / Wed, Feb 22, 2023


रेप के आरोप में जेल में बंद मिर्ची बाबा का डीएनए सैंपल लिया गया।

रेप के आरोप में जेल में बंद मिर्ची बाबा का डीएनए सैंपल लिया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रायसेन की 28 वर्षीय महिला को संतान का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले मिर्ची बाबा उर्फ वैराग्यानंद गिरि जमानत नहीं मिलने से बेचैन हैं। गुरुवार को डीएनए के लिए सैंपल लेने पुलिस उन्हें जय प्रकाश अस्पताल लेकर पहुंची थी। सुरक्षा के बीच आरोपी मिर्ची बाबा का डीएनए सैंपल लिया गया, इसके बाद उन्हें जेल वाहन से वापस भोपाल केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। 

पुलिस महिला को भी इस बीच अस्पताल लेकर पहुंची थी। अस्पताल परिसर में पीड़िता ने जैसे ही मिर्ची बाबा को देखा वह भड़क गई। आरोपी को दूर से देखकर महिला ने कहा कि वह भगवा वस्त्र क्यों पहना है, भगवा को भी बदनाम कर रहा है। यह सबसे बड़ा पापी है, इसे तो फांसी होना चाहिए। न जाने मेरे जैसी कितनी महिलाओं को बच्चे का लालच देकर अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया होगा। 

बता दें कि 8 अगस्त 2022 को मिर्ची बाबा को भोपाल पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया था और भोपाल आई थी। 6 अगस्त को रायसेन की महिला ने महिला थाने में मिर्ची बाबा पर मिनाल रेसीडेंसी स्थित आवास की पहली मंजिल में बने कमरे में भभूत के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। 

कोर्ट के निर्देश पर लिया सैंपल
महिला थाना प्रभारी अंजना धुर्वे के अनुसार गिरफ्तारी के वक्त आरोपी का डीएनए जांच के लिए सैंपल नहीं लिया गया था। अब अदालत के संज्ञान में लाकर निर्देश प्राप्त कर डीएनए के लिए सैंपल लिया गया है। मिर्ची बाबा के अधिवक्ता श्रीकृष्ण धौसेला ने कहा कि पुलिस ने उनके मुवक्किल का दो बार मेडिकल कराया है, इसके लिए क्या पूरी कानूनी प्रक्रिया की गई है या नहीं। 


अदालत से करेंगे जांच की मांग
मिर्ची बाबा के अधिवक्ता धौसेला ने कहा कि वैराग्यानंद गिरि नागा साधु हैं। संन्यास की दीक्षा लेते वक्त विधि-विधान से कई प्रक्रियाएं संपन्न कराई जाती हैं, जिसके बाद वे शारीरिक संबंध बनाने की क्रिया में असमर्थ हैं। विद्वेष के कारण उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। पांच सदस्यीय डॉक्टर की टीम से संबंध बनाने की क्रिया (पोटेंसी टेस्ट) संबंधी जांच कराई जाए।
 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन