Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका

: 450 साल बाद एक साथ दिखेंगे छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज

News Desk / Thu, Jan 26, 2023


छत्रपति शिवाजी महाराज

छत्रपति शिवाजी महाराज - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मूर्ति स्थापना के लिए 400 किलोमीटर दूर से महिलाएं पदयात्रा करते हुए इंदौर पहुंची। दिव्य रथ पर सवार हो कर राजमाता जिजाऊ की जन्मस्थली से कलश एवं माटी लेकर पारंपरिक विधि अनुसार राजमाता जिजाऊ की पहली प्रतिमा इंदौर शहर में 29 जनवरी 2023 को स्थापित की जा रही है। पदयात्रा 12 जनवरी को सिंदखेड़ राजा से प्रारंभ हुई थी जो 16 दिन पैदल चलने एवं लगभग 400 किलोमीटर पूरा करने के बाद इंदौर में 27 जनवरी को समाप्त हुई। 16 दिनों में यात्रा जहां से गुजरी वहां हर शहर-गांव में महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में 29 जनवरी 2023 को शाम 5 बजे मां जीजाऊ प्रतिमा अनावरण समारोह रहेगा। मुख्य आकर्षण यह समारोह राजमाता जिजाऊ चौक पर होगा। 

इस कार्यक्रम में लगभग 450 साल के बाद एक छत के नीचे  छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज छत्रपति संभाजी महाराज कोल्हापुर, मां जीजाऊ के वंशज शिवाजी दतात्रय राजेजाधव, तंजावर महाराज शिवाजी राजे भोंसले, इंदौर यशवंत राव होलकर, करणसिंह पंवार धार और देवास महाराज युवराज विक्रम पंवार, शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश विजयवर्गीय (राष्ट्रीय महासचिव भाजपा) रमेश मेंदोला (विधायक भाजपा) चंदुराव शिंदे (पूर्व पार्षद भाजपा) महामंडलेश्वर संत उत्तम स्वामी, संत अण्णा महाराज होंगे।

माटी कलश को दिव्य रथ पर रख कर पदयात्रा शुरू हुई
सर्व मराठी भाषी संघ के अंतर्गत हो रहे इस भव्य आयोजन की जानकारी देते हुए संघ की अध्यक्षा स्वाति युवराज काशिद ने बताया कि इस आयोजन को स्वराज्य स्वाभिमान उत्सव नाम दिया गया है, जिसका आगाज 12 जनवरी 2023 को महाराष्ट्र के मातृतीर्थ सिंदखेड राजा, मां जीजाऊ की जन्म स्थली 425 वीं जयंती के मौके पर किया गया। यहां जन्मस्थली की माटी को एक कलश में रखकर मां जीजाऊ के जन्म स्थान पर पूजन किया गया, जिसके बाद माटी कलश को एक आकर्षक दिव्य रथ पर रख कर पदयात्रा शुरू हुई। इससे पहले माटी कलश का पूजन मां जीजाऊ के वंशज शिवाजी दतात्रये राजेजाधव अन्य विशिष्ठजनों के साथ किया गया। लगभग 400 किलो मीटर लंबी  स्वराज्य स्वाभिमान पदयात्रा की कमान महिलाओं के हाथ में रही। पदयात्रा मातृतीर्थ सिंदखेड राजा से चलकर देऊलगांव राजा, देऊलगांव मही, चिखली, बुलढाना, मलकापुर, मुक्ताई नगर, इच्छापुर, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वाह, चौरल, सिमरोह होते हुए 27 जनवरी को इंदौर राजवाड़ा पहुंची।
    
होलकर राजघराने के पारिवारिक सदस्यों ने लिया भाग
संघ की अध्यक्षा स्वाति युवराज काशिद ने कहा कि स्वराज्य स्वाभिमान पदयात्रा 16 दिन चलकर 27 जनवरी को इंदौर पहुंची और नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के पूर्व मां जीजाऊ की जन्मस्थली के माटी कलश का राजवाड़ा स्थित प्राचीन मंदिर में पूजन किया जिसमें होलकर राजघराने के पारिवारिक सदस्य और पुजारीगण ने भाग लिया। इसके पश्चात पदयात्रा राजवाड़ा से प्रारंभ होकर यात्रा कृष्णपुरा छत्री, नगर निगम रोड से होते हुए चिकमंगलूर चैराहा, श्रम शिविर, राजकुमार मिल ब्रिज, मालवा मिल चैराह, पाटनीपुरा चैराह, होते हुए मां जीजाऊ चौक तीन पुलिया नंदानगर पहुंची।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन