Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: Damoh: नकली किन्नरों से परेशान असली किन्नर, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, लगाए ये आरोप

News Desk / Fri, Feb 10, 2023


नकली किन्नरों से परेशान असली किन्नर

नकली किन्नरों से परेशान असली किन्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में असली और नकली किन्नरों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। किन्नर के ग्रुप का कहना है कि कुछ लोग नकली किन्नर बनकर लोगों से बधाई मांगते हैं और उन्हें जबरन परेशान करते हैं। इस बात की खबर अब किन्नर समाज के प्रमुखों को भी लग चुकी है। शुक्रवार दोपहर पथरिया में सागर के दर्जनों किन्नर पहुंचे, जिन्होंने नगर में एक जुलूस निकाला और लोगों को यह संदेश दिया कि कोई भी नकली किन्नर यदि उनके दरवाजे आता है, तो उसे बधाई न दी जाए और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाए।

पुलिस थाने में ज्ञापन देने पहुंचे किन्नर समाज की प्रमुख किरण बुआ ने बताया, उनके गुरु पूर्व महापौर कमला बुआ के निधन के बाद उन्हें शाहपुर, सागर, पथरिया और गढ़ाकोटा में बधाई लेने का जिम्मा दिया गया है। उन्हें पता चला कि कुछ लोग नकली किन्नर बनकर बधाई के नाम पर लोगों से वसूली कर रहे हैं, जिसमें एक आरती नाम का व्यक्ति शामिल है, जिसके साथ दया, महाराज, इरफान और सद्दू खान के अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। यह लोग लोगों को परेशान करते हैं और चोरियां भी करते हैं।

किन्नर किरण बुआ ने बताया कि जब इन असामाजिक तत्वों को उन्होंने रोकने का प्रयास किया, तो उन्हें भी धमकी दी गई है। यह लोग लड़ने झगड़ने को तैयार रहते हैं और क्षेत्रों में जाकर किन्नर समाज को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इन असामाजिक तत्वों को कोई भी किन्नर समझकर बधाई न दे। इसके अलावा इन्होंने पथरिया थाने में एक आवेदन भी दिया है कि इन संबंधित असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे। इसके अलावा यही विवाद दमोह में भी चल रहा है और असली और नकली किन्नरों का विवाद आए दिन सड़क पर होता है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन