Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: Ujjain: नियम का उल्लंघन कर चायना डोर रखने वाले के घर दौड़ा निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण गिराया

News Desk / Mon, Jan 2, 2023

चायना डोर रखने वाले के घर चला निगम का बुलडोजर

चायना डोर रखने वाले के घर चला निगम का बुलडोजर - फोटो : Amar Ujala Digital

ख़बर सुनें

चायना डोर रखने के मामले में नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के मकान के अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल के रहने से निगम की टीम अपनी कार्रवाई करती रही।

शहर के नीलगंगा थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर में रहने वाले हितेश भीमवानी को बीते हफ्ते पुलिस ने चायना डोर के 48 रील के साथ पकड़ा था। हितेश उस समय नानाखेड़ा बस स्टैंड से डोर की सप्लाई करने जा रहा था। इस दौरान नानाखेड़ा थाना पुलिस ने उसके पास से चायना डोर बरामद की थी, जबकि उज्जैन कलेक्टर ने एक माह पहले ही पशु-पक्षी व इंसानों के लिए जानलेवा चायना डोर के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। आदेश में कहा गया था कि चायना डोर का न तो भंडारण किया जा सकेगा और न ही इसकी खरीद-बिक्री हो सकेगी। प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी हितेश के घर में किए अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया है।

इनके निर्देशन में चल रही कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में पुलिस बल, नगर निगम एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शहर में अवैध गतिविधियां जैसे शराब परिवहन/ निर्माण, जुआ सट्टा, गंभीर अपराध करने वाले व शहर में दहशत फैलाने वाले गुंडे/बदमाशों/आरोपियों के विरुद्ध अभियान जारी है।

तीन लाख का अवैध निर्माण तोड़ा
उज्जैन जिले में चाइना डोर के क्रय, विक्रय एवं भंडारण को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह द्वारा धारा 144 के तहत प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंध के बाद भी चाइना डोर के क्रय-विक्रय एवं निर्माण करने वाले नीलगंगा थाना क्षेत्र के एक बदमाश पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके लगभग तीन लाख रुपये के अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया गया है। उज्जैन शहर एवं जिले में चाइना डोर का अवैध व्यापार एवं भंडारण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध यह एक चेतावनी है कि यदि कहीं चाइना डोर पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन