Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: MP News: दम पे दम सस्पेंड...CM 'मामा' क्या करके मानेंगे, आज विदिशा में जिला योजना अधिकारी को सस्पेंड किया

News Desk / Mon, Dec 5, 2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगातार एक्शन मोड में हैं। उन्होंने एक बार फिर सभा के दौरान लापरवाही बरतने और विधायक सांसदों के कार्य नहीं करने के चलते योजना समिति के जिला अधिकारी महेंद्र नवैया को सस्पेंड कर दिया है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा, लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें कंधे पर बिठा लूंगा और जो लोग लापरवाही और भ्रष्टाचार कर रहे हैं उन्हें नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा, मुझे जिला योजना अधिकारी की बहुत शिकायत मिल रही, इसलिए सस्पेंड करता हूं। जिलेवासियों को 350 करोड़ के विकास कार्य की सौगात दी है।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को विदिशा जिले की नटेरन पहुंचे। हेलीकॉप्टर से कागपुर में बनाए हेलीपैड पर उतरे, जहां से सड़क मार्ग से नटेरन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सबसे पहले उन्होंने यहां बनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। उनकी पुण्यतिथि पर मूर्ति का अनावरण करने के साथ उन्होंने बताया कि देश और संविधान उन के माध्यम से चल रहा है, उन्हें शत-शत नमन।

350 करोड़ के विकास कार्य की सौगात...
शिवराज सिंह ने सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया। उन्होंने करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए विकास कार्य का भूमि पूजन भी किया। इसके पहले शमशाबाद क्षेत्र की विधायक राजश्री सिंह ने अपने क्षेत्र में किए विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही साथ क्षेत्र में अन्य कार्यों की आवश्यकताओं को देखते हुए सीएम के सामने मांग भी रखी। वहीं स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने अपने उद्बोधन के दौरान विदिशा जिले में नटेरन सहित अन्य जगहों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने की जानकारी दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी से कार्यों को पूर्ण करने संबंधी जानकारी भी ली। उन्होंने मंच से कहा कि भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने कहा कि कोई भी अधिकारी अच्छा काम करेगा तो उसे कंधे पर बिठा लूंगा और गलत करते पकड़ा गया तो उसे कहीं का नहीं छोडूंगा।

मंच से जिला योजना मंडल अधिकारियों को निलंबित...
उन्होंने मंच से ही जिला योजना मंडल के अधिकारी महेंद्र नवैया को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग की पूर्व अधिकारी की लापरवाही की शिकायतें मिलने के बाद उनके खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई विभाग के नवागत अधिकारी को जल्द से जल्द टेल क्षेत्र में पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। इस आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक नए अंदाज में नजर आए। वह पूरे मंच पर घूम-घूम कर जनता से सीधे रूबरू होते हुए बातचीत कर रहे थे।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन