Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: Chhindwara: रफ्तार का कहर, तीन सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला

News Desk / Fri, Jan 27, 2023


सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम कोलिया, लावाघोघरी थाना क्षेत्र के मैनीखापा और उमरानाला चौकी क्षेत्र के तंसरा के समीप तीन भीषण सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत चार लोगों की मौत हो गई। 

पहले हादसे में मैनीखापा के समीप खड़े ट्रक से बाइक सवार दो लोग जा टकराए। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना गुरुवार रात तंसरा के समीप हुई। यहां एक बेलगाम रफ्तार चौपहिया ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। तीसरा हादसा हर्रई के ग्राम कोलिया के समीप हुआ, यहां एक युवक को तेज रफ्तार चौपहिया ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

मछली मारकर लौट रहे बाइक सवार ट्रक से टकराए...
लावाघोघरी थाना क्षेत्र की कन्हान नदी से मछली मारकर घर लौट रहे ग्राम कौड़िया के बाइक सवार दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। टीआई रमजू उईके ने बताया कि कौड़िया निवासी 50 साल के बालकराम पिता पिरमू उईके और 48 साल के जयराम पिता भजनलाल मछली मारने कन्हान नदी आए थे। यहां से लौटते वक्त मैनीखापा के समीप सड़क पर खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से उनकी बाइक जा टकराई। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।

राहगीर को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत...
उमरानाला चौकी प्रभारी महेन्द्र भगत ने बताया कि गुरुवार रात लगभग 8.30 बजे तंसरा के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को रौंद दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की लगभग 60 से 65 साल उम्र है। वहीं, मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।


हर्रई में राहगीर को वाहन ने मारी टक्कर, मौत...
हर्रई के ग्राम कोलिया निवासी 47 साल के शंकर पिता श्रीराम धुर्वे गत दिवस रातामाटी की ओर से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान उसे किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल शंकर को हर्रई अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन