Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: Chhatarpur: प्रवेश के तीन साल बाद भी प्रथम वर्ष की परीक्षा का इंतजार, परेशान छात्राओं ने दी आत्मदाह की धमकी

News Desk / Thu, Mar 2, 2023


छतरपुर में छात्राओं ने जनरल प्रमोशन देने की मांग की।

छतरपुर में छात्राओं ने जनरल प्रमोशन देने की मांग की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर शहर के वीरांगना अवंतीबाई कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ज्ञापने देने कलेक्ट्रेट पहुंचीं। आवेदन देकर आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर मध्यप्रदेश से सत्र 2020-21 के सभी विद्यार्थियों को 2 साल का जनरल प्रमोशन देने की मांग की है।

वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय की छात्रा खुशी प्रजापति ने बताया कि उन्होंने सत्र 2020-21 में प्रवेश लिया था और इस सत्र को चलते हुए लगभग 3 साल होने वाले हैं, लेकिन अभी तक प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं हुई है। जिस कारण से विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान हैं। अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि वे पूर्व में कई बार महाविद्यालय प्रबंधन सहित जिला प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

छात्र-छात्राओं ने मांग की है कि उन्हें द्वितीय वर्ष में जनरल प्रमोशन दिया जाए और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं शीघ्र आयोजित कराई जाएं। विद्यार्थियों का ज्ञापन लेकर डिप्टी कलेक्टर पीयूष भट्ट ने कहा कि वे उक्त ज्ञापन तथा विद्यार्थियों की समस्या से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएंगे और शीघ्र अति शीघ्र समस्या का निराकरण कराने का प्रयास करेंगे।

छात्राओं ने कही आत्मदाह की बात
छात्राओं ने कहा कि वे परेशान हो चुकी हैं। अगर उनकी समस्या का समाधान और हल नहीं निकलता तो इसके बाद उनके पास कोई चारा नहीं सिर्फ एक ही रास्ता बचता है कि वह सुसाइड और आत्मदाह करेंगी। मामले में डिप्टी कलेक्टर से बात की तो उनका कहना है कि आत्मदाह जैसा काम करना यह कोई विकल्प नहीं है। संविधान यह नहीं कहता। हालांकि इनकी समस्या हमारे सामने आई है उस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।

 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन