Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: Ratlam: नामली के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन पर केस दर्ज, बॉयज टॉयलेट में CCTV कैमरे लगाए पर कार्रवाई

News Desk / Sat, Mar 18, 2023


रतलाम के एक स्कूल पर केस दर्ज किया गया है।

रतलाम के एक स्कूल पर केस दर्ज किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम नामली स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने स्कूल के बॉयज टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के मामले में कायमी की है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि अगस्त 2022 में स्कूल प्रबंधन द्वारा बॉयज टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया था, जिसके बाद बच्चों और परिजनों ने इसकी शिकायत चाइल्ड हेल्प लाइन पर की थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद राष्ट्रीय बाल आयोग ने हस्तक्षेप करते हुए एफआईआर के निर्देश दिए थे। उसके बाद अब जाकर आगे की कार्रवाई हुई है।

शिकायत पर स्कूल परिसर में जांच के लिए पहुंचे चाइल्ड लाइन सदस्यों ने मौके पर पाया था कि स्कूल के टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था, जिस पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों द्वारा टॉयलेट में गंदे चित्र बनाने और तोड़ फोड़ किए जाने की दलील पेश की थी। सदस्यों के बयान के आधार पर नामली थाना पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध धारा 66 ई,आईटी एक्ट एवं पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह था मामला
स्कूल के टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरा लगाने के मामले में पीड़ित छात्रों द्वारा शिकायत के बाद चाइल्ड लाइन और बाल आयोग की टीम ने निरीक्षण किया था। इसमें बॉयज टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरा लगा होना पाया था, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया था।


स्कूल ने दी थी दलील
हमेशा विवादों में रहने वाला कान्वेंट स्कूल प्रबंधन ने टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे लगाने के पीछे अजीबो गरीब दलील पेश की। स्कूल की प्रिंसिपल ने बाल संरक्षण आयोग की टीम को बताया था कि बच्चे स्कूल के टॉयलेट की दीवारों और टेबल पर गंदे कमेंट और चित्र बना देते थे। इसके कारण उन्होंने बॉयज टॉयलेट में कैमरा लगवाए थे। बाल आयोग की फटकार के बाद स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरे हटा लिए थे।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन