Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: हनुमान प्रतिमा खंडित, संदिग्ध को पकड़ा, बोला- चार लोग टोपी में आए थे

News Desk / Wed, Mar 8, 2023


भंवरकुआं थाने में संदिग्ध युवक पार्षद मनीष मामा के सामने हाथ जोड़ने लगा। पुलिस ने बताया वह नशे में है

भंवरकुआं थाने में संदिग्ध युवक पार्षद मनीष मामा के सामने हाथ जोड़ने लगा। पुलिस ने बताया वह नशे में है - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पालदा इलाके में हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने से माहौल गरमा गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। उसका कहना है कि टोपी में चार लोग आए थे। जब घटना हुई तब मैं तो वहां पर सामान जमा रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि संदिग्ध नशे में था। वह बार बार बयान बदल रहा है। होश में आने के बाद वापस उससे पूछताछ की जाएगी। दूसरी तरफ हिंदू कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है। 

एसीपी और भंवरकुआ थाना टीआई घटनास्थल पर पहुंचे। इसके कुछ देर बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता एक संदिग्ध युवक को लेकर थाने पहुंचे। इनके साथ पार्षद मनीष शर्मा मामा भी थे। पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ की और उस पर केस दर्ज किया। 

पार्षद के साथ पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि युवक ने तेजाजी चौक के यहां खेड़ापति हनुमान मंदिर में रखी भगवान की मूर्ति खंडित किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने जब आरोपी को पकड़ा तब वह वहां से हनुमान चालीसा की पुस्तकें भी लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके सामने चार युवकों ने मंदिर में तोडफ़ोड़ की और वहां से भाग गए। सभी ने सिर पर टोपी पहनी हुई थी। मैं तो वहां पर बिखरी हुई किताबें और बिखरा हुआ सामान जमा रहा था और लोगों ने मुझे पकड़ लिया। 

हिंदूवादी संगठनों ने दी चेतावनी 
भंवरकुआ थाने पर हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। उन्होंने यहां पर युवक के वर्ग विशेष का होने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एसीपी दिषेश अग्रवाल ने उन्हें समझाकर भेजा। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध नशे में था। इसलिए वह बार-बार बयान बदल रहा था। अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। होश में आने के बाद उसके परिवार की जानकारी और पहचान के दस्तावेज जुटाए जाएंगे।


मूर्तियां खंडित करने की पांचवी घटना
इलाके में मूर्तियों को खंडित कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की उनके इलाके में पांचवी घटना है। भाजपा पार्षद मनीष मामा ने बताया कि पहले भी इस मामले में पुलिस अफसरों के साथ प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी दी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। कुछ दिन पहले नेमावर रोड पर भी आजाद नगर इलाके में इस तरह की घटना हो चुकी है।

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन