Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: Chhindwara: आखरी बॉल पर लेना था एक रन, सिक्स मारा तो बेट्समैन का फोड़ा सिर, क्रिकेट मैदान में जमकर हुई मारपीट

News Desk / Sun, Feb 5, 2023


इंदिरा प्रियदर्शनी क्रिकेट मैदान में झगड़े के दौरान का दृश्य

इंदिरा प्रियदर्शनी क्रिकेट मैदान में झगड़े के दौरान का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के इंदिरा प्रियदर्शनी क्रिकेट मैदान में बॉलर ने आखिरी बॉल पर विक्टरी सिक्स मारने के पर बैट्समैन का सिर फोड़ दिया। क्रिकेट मैदान में चल रहे इंडियन आयल ट्राफी में दिल्ली और नागपुर की टीम खेल रही थी। जहां आखिरी बॉल पर सिक्स मारने के बाद जश्न मनाने को लेकर बुरी तरह विवाद हो गया। इसी दौरान बॉलर ने बल्लेबाज का सर फोड़ दिया। जबकि बीच बचाव के दौरान एक खिलाड़ी का हाथ भी फैक्चर हो गया। लगभग आधे घंटे तक मैदान में उहापोह की स्थिति बनी रही थी। उसके बाद पुलिस को बीच बचाव कराने के लिए आगे आना पड़ा, तब कहीं जाकर विवाद शांत हुआ।

बॉलर ने स्टंप से किया सिर पर वार
दरअसल, इंडियन आयल ट्राफी यहां इंदिरा प्रियदर्शनी क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही है। उसमें दिल्ली चैलेंजर और नागपुर आरकॉन्स के बीच काफी रोमांचक मैच हुआ। इसमें पहली पारी खेलते हुए नागपुर की टीम ने 168 रन का लक्ष्य रखा था। उसके बाद दिल्ली की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 166 रन बना लिए थे। वहीं, आखरी बॉल पर बल्लेबाज को दो रन बनाने थे। जैसे ही बॉलर ने गेंद डाली तो बेट्समैन ने विक्टरी सिक्स मार दिया। इससे मैच दिल्ली के खाते में चला गया, तभी बॉलर ने जश्न मना रहे बल्ले बाज को गाली दे दी और स्टंप उठाकर उसके सिर पर पटक दिया। इसके बाद दिल्ली टीम के अन्य खिलाड़ी क्रीज पर दौड़ पड़े और दोनों टीम के बीच मारपीट शुरू हो गई।

दर्शक भी विवाद में कूदे, आधे घंटे तक खूब चले बल्ले
प्रियदर्शनी मैदान में लगभग आधे घंटे तक दोनों टीम के बीच मारपीट होती रही। यहां बैठे दर्शक भी विवाद में कूद पड़े। हालांकि आयोजक समिति के सदस्यों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। तब पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। वहीं, घायल खिलाडियों का प्राथमिक उपचार कराया गया। बता दें कि इस विवाद में एक खिलाड़ी का हाथ भी फैक्चर हो गया। हालांकि किसी भी पक्ष ने मामले की थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन