Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: MP News: मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा एलान, कहा- 413 शहरों की सभी अवैध कॉलोनियां वैध होंगी, शुल्क नाममात्र लेंगे

News Desk / Wed, Dec 7, 2022


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर गौरव दिवस के अवसर पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के सभी 413 शहरों में अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। इसके लिए नाममात्र की राशि ली जाएगी। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बड़ी राहत देते हुए सभी 413 शहरों की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरलीकरण करते हुए नाममात्र की राशि वसूल की जाएगी और अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। इससे इन कॉलोनियों में भी अन्य कॉलोनियों की तरह सुविधाएं मिलने लगेंगी। 
 

मंदसौर में मंदसौर गौरव दिवस समारोह में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरों के विकास की संपूर्ण रूपरेखा बनाना है। इसलिए इसी माह नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को बुलाएंगे, उनके साथ बैठकर शहरों के विकास की रूपरेखा और रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को लाभ पहुंचाने की जितनी भी हितग्राही मूलक योजनाएं हैं, उनके लिए सीएम जनसेवा शिविर लगाया जाएगा। सरकार भोपाल से नहीं चौपाल से चलेगी। इसी भाव से हमने ये शिविर लगाए थे। बारह हजार करोड़ रुपये पीने के पानी और सीवेज सिस्टम के लिए पूरे मध्यप्रदेश में हम खर्च करने वाले हैं। 
 

दो सौ से ज्यादा शहरों ने मनाया गौरव दिवस
शिवराज ने कहा कि दो सौ से ज्यादा शहर गौरव दिवस मना चुके हैं। भगवान पशुपतिनाथ का शहर मंदसौर अद्भुत है। हूणों पर सम्राट यशोधर्मन ने विजय प्राप्त की थी, इस वजह से आठ दिसम्बर को हमने गौरव दिवस के रूप में चुना। शिवना नदी का जीर्णोद्धार होने वाला है। यहां भी एक भव्य कॉरिडोर की शुरुआत हो जाए, उसकी रूपरेखा तैयार कीजिए। मंदसौर की गरिमा के अनुरूप एक परिसर का निर्माण होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मंदसौर वालों से अपील भी की है कि जन्मदिन, वर्षगांठ पर पेड़ लगाएं। पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाएं, जल का सदुपयोग हो। हमारे गांव और वार्ड का प्रत्येक बच्चा स्कूल जाए, अपने गांव को नशामुक्त बनाएं।  
 

400 करोड़ रुपये की राशि का वितरण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर गौरव दिवस समारोह में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के 400 करोड़ रुपये की राशि का वितरण, 1925 करोड़ रुपये की लागत के पचास हजार आवासों का गृह प्रवेश और 1963 करोड़ रुपये की लागत से 51 हजार नवीन आवासों का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने 1.50 लाख हितग्राहियों को 150 करोड़ रुपये, द्वितीय चरण के एक लाख हितग्राहियों को 200 करोड़ रुपये व तृतीय चरण के 2371 हितग्राहियों को 50 हजार रुपये प्रति हितग्राही राशि का वितरण किया।

हनुमना और बालाघाट के हितग्राहियों से संवाद
मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए हनुमना के संगम लाल जी ने बताया कि किश्त के एक लाख रुपये मिल गए हैं। मकान का भूमिपूजन हो गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें बधाई दी! मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए बालाघाट के अनिल कुमार ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना से वर्ष 2020 में 10 हजार रुपये की राशि मिली थी। इसे लौटाने पर 20 हजार रुपये और अब 50 हजार रुपये मिले हैं।
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन