Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: Bhopal News: एमबीए की छात्रा की आत्महत्या, स्टेटस में लिखा- सुसाइड करना कायरों का काम नहीं

News Desk / Sun, Feb 26, 2023


भोपाल में एक एमबीए छात्रा ने सुसाइड कर लिया।

भोपाल में एक एमबीए छात्रा ने सुसाइड कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एमबीए की एक छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला है। उसके माता-पिता और भाई की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी है। उसके यहां मृदुल शर्मा नाम के  युवक का आना-जाना था। मृदुल उसका दोस्त है। उसी ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, मृदुल ही मृतका का मोबाइल लेकर थाने पहुंचा था। पुलिस का तर्क है कि उसने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया है। पुलिस कह रही है कि युवती डिप्रेशन में थी। इस वजह से उसने आत्महत्या कर ली है।

अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार सिमरन मुद्गल पुत्री स्वर्गीय संतोष मद्गल (25) अभिनव होम्स, फेज-3 में रहती थी। एक निजी कॉलेज से एमबीए कर रही थी। रविवार को छात्रा घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। फोन रिसीव नहीं होने पर सिमरन का दोस्त मृदुल शर्मा जब उसके घर पहुंचा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद मृदुल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृदुल की भूमिका की भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार सुबह अयोध्या नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर रायपुर रवाना हो गए हैं। 

परिजनों ने नहीं लगाया आरोप
मृतका की बड़ी बहन प्रीति रायपुर में रहती है। मृतका के जीता राजपाल यादव ने बताया कि सिमरन के माता-पिता व भाई की मौत बीमारी के कारण हुई है। परिजनों की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में थी। दो माह पहले मां की मौत के बाद से वह बीमार रहने लगी थी। पुलिस इस मामले में सिमरन और मृदुल शर्मा की कॉल डिटेल के साथ उसके निवास के सीसीटीवी फुटेज भी निकलवा रही है। 

स्टेटस से पेचीदा हुआ मामला
अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी के अनुसार मृतका ने आत्महत्या करने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटस लिखा था। स्टेटस में लिखा था कि हिम्मत चाहिए होती है आत्महत्या करने के लिए भी। कायरों के बस का यह काम नहीं है। पुलिस स्टेटस के बाद यह मानकर चल रही है कि उसने डिप्रेशन में आत्महत्या की है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि स्टेटस मौत के कितने समय पहले डाला गया है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन