Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: Bhopal Crime: एचडीएफसी का पूर्व रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार, मां-बेटी से ठगे थे 92 लाख रुपये

News Desk / Fri, Feb 3, 2023


(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

81 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी के बैंक दस्तावेजों का उपयोग कर फर्जी खाता खुलवाकर 92 लाख रुपये ठगने वाले एचडीएफसी बैंक के पूर्व रिलेशनशिप मैनेजर को स्टेट साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पहले ही बुजुर्ग मां और उसकी बेटी की शिकायत पर साइबर सेल ने प्रकरण दर्ज किया था। जालसाज ने मां-बेटी से म्यूचुअल फंड में इन्वेंस्टमेंट का झांसा देकर बैंक संबंधी दस्तावेज लिए। उन दस्तावेजों का उपयोग कर अपने मोबाइल नंबर से खाता खुलवाया। मां-बेटी के खाते से 92 लाख रुपये नए खुलवाए खाते में ट्रांसफर कराए और लग्जरी कार व अन्य उपभोग की वस्तुएं खरीद ली।

फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही बैंक ने आरोपी को नौकरी से निकाल दिया है। सायबर पुलिस इस मामले में एचडीएफसी, इंडसइंड और एक्सिस बैंक के अधिकारियों की सांठगांठ तो नहीं है, इसकी भी जांच कर रही है। आरोपी ने मां-बेटी के आधार और पैन कार्ड को स्कैन कर उसी आधार पर खाता खुलावाया था। एडीजी सायबर सेल योगेश देशमुख ने शुक्रवार को बताया कि 81 वर्षीय इंद्रा शर्मा, ग्रीन व्यू चूनाभट्टी में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने म्यूचुअल फंड में इंवेस्ट के नाम पर 92 लाख रुपये ठग लिए हैं। ठगी गई राशि में दुबई में रहने वाली उनकी बेटी अर्चना शर्मा के भी 30 लाख रुपये शामिल हैं। जांच में सामने आया कि संजय ठाकुर पुत्र विनय सिंह ठाकुर ने मां-बेटी के दस्तावेजों का उपयोग कर 92 लाख रुपये ठगे हैं। फिर पता चला कि उक्त व्यक्ति एचडीएफसी में रिलेशनशिप मैनेजर है। उसने म्यूचुअल फंड में निवेश का झांसा देकर मां-बेटी के बैंक संबंधी दस्तावेज लिए थे। मां-बेटी ने जब एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों को ठगी का पूरा वाकया बताया तो बैंक ने उक्त आरोपी संजय ठाकुर को नौकरी से निकाल दिया है।

जमीन बेचने से मिले पैसों को ठगा
स्टेट साइबर सेल के एसपी वैभव श्रीवास्तव के अनुसार इंद्रा शर्मा ने वर्ष 2019 में जमीन बेची थी। जमीन का पैसा म्यूचुअल फंड में निवेश करने की योजना बनाई। आरोपी ने उन्हें 10-12 प्रतिशत लाभ का झांसा देकर 92 लाख रुपये इंद्रा के बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद कुछ राशि अन्य बैंक खातों में फरियादिया की बिना जानकारी के धोखे से स्थानांतरित कर ली थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने राशि एचडीएफसी और आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड में ट्रांसफर की है। इंद्रा के बैंक स्टेटमेंट की जांच में खुलासा हुआ कि राशि को अन्य बैंक खाते में आरोपी ने ट्रांसफर की है।

20 लाख की कार, डेढ़ लाख का फोन खरीदा
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 20 लाख रुपये कीमती कार और डेढ़ लाख रुपए कीमती आईफोन जब्त किया है। दोनों ठगी की रकम से ही खरीदे गए थे। आरोपी के पास से पुलिस को कई लोगों की चेकबुक समेत अन्य बैंकिंग दस्तावेज मिले हैं। पुलिस उन दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस को आशंका है कि उक्त आरोपी ने इसी तरह से कई अन्य लोगों को भी झांसे में लेकर ठगा होगा। आरोपी ने जब रुपये की हेराफेरी की थी, तब वह एचडीएफसी में रिलेशनशिप मैनेजर था। बैंक ने उसे सितंबर 2022 में नौकरी से निकाल दिया है।



Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन