Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: Sehore: पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर नाबालिग से दो माह तक किया दुष्कर्म, विशेष अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा

News Desk / Fri, Feb 24, 2023


(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर में विशेष न्यायाधीश मनीष लौवंशी की अदालत ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा का फैसला सुनाया। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। उस पर 16 साल की नाबालिग के घर में घुसकर दो महीने तक कई बार उससे दुष्कर्म करने का आरोप है।

अदालत में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक पंकज रघुवंशी ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाना बुधनी आकर जुबानी रिपोर्ट की थी। उसके मुताबिक, वह कक्षा आठ तक पढ़ी-लिखी है और उसकी उम्र 15 साल 11 महीना है। उसकी उसके मोहल्ले के आरिफ खान से करीब तीन साल से जान पहचान है। घटना के दिन से दो माह पहले एक अगस्त 2020 को रात्रि करीब दो बजे आरिफ उसके घर आया था। वह उससे कहने लगा कि चल शादी कर लेते हैं। तब पीड़िता ने कहा कि नहीं मैं अभी छोटी हूं, मेरी मां गुस्सा करेगी। इसके बाद आरिफ ने कहा कि तुम्हारी मां को पता नहीं चलेगा और इस दौरान उसने पीड़िता दुष्कर्म किया। इसके बाद वह आए दिन कभी भी पीड़िता के घर मौका पाकर आ जाता और दुष्कर्म करता था।

रिपोर्ट के मुताबिक, 28 सितंबर 2020 को पीड़िता की बहन बाहर गई थी और मां कमरे में सो रही थी। उसी वक्त तब आरिफ पीड़िता के घर आया और शादी की बात कहने लगा। लड़की के मना करने पर आरिफ ने उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाए। लड़की के चिल्लाने पर उसकी मां कमरे में आईं जिन्हें देखकर आरिफ वहां से भाग गया। फिर पीड़िता ने सारी घटना अपनी मां को बताई।

इस रिपोर्ट पर से थाना बुधनी की ओर से एफआईआर दर्ज की गई। उसके बाद पुलिस की ओर से मामले की जांच कर न्यायालय के समक्ष अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया।

विशेष न्यायाधीश मनीष लौवंशी की अदालत ने बुधनी के रहने वाले आरोपी आरिफ खान (23) को मामले में दोषी पाया। इसके बाद अदालत ने आरोपी को धारा 376(2)(एन), 376-3 भादंवि में (समाविष्ट धारा 5 सहपठित धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) के अंतर्गत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यहां आजीवन कारावास का अर्थ व्यक्ति के शेष प्राकृतिक जीवन से है। इसके साथ ही अदालत ने 5,000 रुपये का अर्थदंड और धारा 450 भादंसं में दोषी पाते हुए एक वर्ष का सश्रम कारावास तथा 2,500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन