Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: Alert: हर हफ्ते 150-300 मिनट की एक्सरसाइज नहीं पहुंचाती दिल को नुकसान, 40 साल से ज्यादा उम्र के लोग रखें ध्यान

News Desk / Thu, Jan 5, 2023

प्रदीप रघुवंशी, जिनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

प्रदीप रघुवंशी, जिनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। - फोटो : amar ujala digital

ख़बर सुनें

हार्टफेल होने के मामले शहर में लगातर बढ़ते जा रहे है। गुरुवार को इंदौर में एक होटल मालिक प्रदीप रघुवंशी की जिम में कसरत करते समय हद्य गति रुकने से मौत हो गई। दिसंबर मे एक दूध व्यावसासी की दूध बांटते समय मौत हो गई थी, जबलपुर में एक बस चालक को दिल का दौर पड़ने से मौत हो गई और बस की टक्कर से भी एक व्यक्ति की जान चली गई। लगातार हार्टफेल होने के मामले बढ़ने पर हमने इंदौर के ख्यात हद्य रोग विशेषज्ञों से बात की तो उन्होंने कहा कि 40 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को हैवी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। जिस एक्सरसाइज को करते समय आप वाक्य पूरा बोल सके, वह आदर्श व्यायाम है। प्रति सप्ताह 150 मिनिट से 300 मिनिट तक का व्यायाम शरीर को तंदुरुस्त रख सकता है।

कसरत में होड़ न लगाए
इंदौर के हद्य रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश कवठेकर इस बारे में कहते है कि आजकल यह देखते में आता है कि अपने बच्चे को जिम में बॉडी बनाते देख उम्रदराज पिता भी बॉडी बनाने के चक्कर में पड़ जाते है और कई बार ऐसे प्रयास जानलेवा साबित होते है। ज्यादा उम्र के लोग कसरत खुद को फिट रखने और वजन कंट्रोल करने के लिए करें, होड़ नहीं लगाए।

हिस्ट्री जाने बगैर जिम में प्रवेश नहीं
कार्डियोलॉजिस्ट ए के पंचोलिया का कहना है कि जिम में ट्रेनरों का प्रशिक्षण काफी जरुरी है। जिम में ३५ वर्ष से उम्र के ज्यादा के लोगों की मेडिकल हिस्ट्री ट्रेनरों को जानना चाहिए। यदि परिवार में पहले किसी की अटैक से मौत हुई हो, या डायबिटिज, ब्लड प्रेशर की समस्या हो तो उन्हें हल्की एक्सरसाइज करना चाहिए। जिम में आटोमैटिक एक्सटरनल डिफेबुलर लगे होना चाहिए, ताकि हद्य गति रुकने पर तत्काल शॉक दिया जा सके। आजकल बड़े होटल और विमानतलों पर इसे लगाया जाता है।

नियमित जांच करना चाहिए
इंदौर के मशहूर हार्ट सर्जन डॉ.मनीष पोरवाल कहते है कि हार्ट अटैक कई बार शरीर को संकेत देते है। सीने में दर्द, बाएं हाथ में तेज दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ईसीजी, शूगर, बीपी की जांच में ज्यादा खर्च नहीं होता। इसे कराते रहना चाहिए।

व्यायाम के समय लिक्विड भी लेते रहे

लोगों की बदली जीवनशैली के बारे में डा. भरत रावत कहते है कि व्यायम करते समय लिक्विड भी लेना चाहिए। यदि लोग सप्ताह भर में डेढ़ सौ मिनिट से कम कसरत करते है तो वह शरीर के लिए फायदेमंद नहीं रहती और ३०० मिनट से ज्यादा की कसरत भी नुकसान पहुंचा सकती है। एक्सरसाइज की वजह होना चाहिए। बॉडी बिल्डर, एथिलिट व खिलाड़ी देर तक कसरत करते है और उनके ट्रेनर प्रशिक्षित रहते है। जिम में जो ट्रेनर होते है, उन्हें बेसिक सीपीआर ( कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन) आना चाहिए, ताकि जिम में अटैक आने पर उसे कर जान बचाई जा सके।

हार्टअटैक कोरोना की वजह से तो नहीं..?
यह सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है, लेकिन विशेषज्ञों को इसे लेकर अलग-अलग मत है। कोई कोविड वैक्सीन को इसकी वजह मानता है। कोरोना के मामलों के जानकार डा. रवि दोशी का कहना है कि कोरोना के दौरान कई लोगों की मौतें दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई,क्योकि वायरस ब्लड क्लॉट कर देता है। संतुलित व्यायाम से ऐसे जोखिम से बचा जा सकता है।

हार्टअटैक फाइल फैक्ट
इंदौर में 3200 से ज्यादा लोगों की मौत दो साल में हार्टअटैक की वजह से

30 से 40 वर्ष के युवा भी आ रहे है दिल के रोग की चपेट

शराब और सिगरेट के सेवन से अटैक का जोखिम ज्यादा रहता है।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन