Logo
Breaking News Exclusive
पत्नी का कातिल फिर बना दरिंदा, महिला को मारकर जलाया, पढ़िए खौफनाक स्टोरी फोन पर बार-बार करती थी प्रपोज, इससे परेशान था युवक, मर्डर कर आराम से सो रहा था सड़क पर भिड़ी युवतियां, एक दूसरे को बाल खींच-खींचकर मारा, देखिए ये VIRAL VIDEO आज सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त, जानिए आपके शहर का भाव ? अगले हफ्ते होने वाली 4 आईपीओ की एंट्री, जान लीजिए इनवेस्टमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी एजुकेशन लोन सेक्टर को तगड़ा झटका, 30-50 फीसदी तक की गिरावट, जानिए क्या है वजह ? शेयर बाजार में रविवार को F&O और कमोडिटी में ट्रेडिंग, जानिए टाइमिंग और संडे को खुलने की वजह ? हर बिजनेस से मजबूत ग्रोथ, जियो बना सबसे बड़ा सहारा विजय केडिया की एंट्री, बल्क डील्स से इन शेयरों में हलचल लहू से सना चेहरा, टूटी नाक, आंखों में खून का थक्का, हिरोस पर बरसे लात-घूंसे-मुक्के, पढ़िए हॉस्टल की सीक्रेट फाइल पत्नी का कातिल फिर बना दरिंदा, महिला को मारकर जलाया, पढ़िए खौफनाक स्टोरी फोन पर बार-बार करती थी प्रपोज, इससे परेशान था युवक, मर्डर कर आराम से सो रहा था सड़क पर भिड़ी युवतियां, एक दूसरे को बाल खींच-खींचकर मारा, देखिए ये VIRAL VIDEO आज सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त, जानिए आपके शहर का भाव ? अगले हफ्ते होने वाली 4 आईपीओ की एंट्री, जान लीजिए इनवेस्टमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी एजुकेशन लोन सेक्टर को तगड़ा झटका, 30-50 फीसदी तक की गिरावट, जानिए क्या है वजह ? शेयर बाजार में रविवार को F&O और कमोडिटी में ट्रेडिंग, जानिए टाइमिंग और संडे को खुलने की वजह ? हर बिजनेस से मजबूत ग्रोथ, जियो बना सबसे बड़ा सहारा विजय केडिया की एंट्री, बल्क डील्स से इन शेयरों में हलचल लहू से सना चेहरा, टूटी नाक, आंखों में खून का थक्का, हिरोस पर बरसे लात-घूंसे-मुक्के, पढ़िए हॉस्टल की सीक्रेट फाइल

: लुटेरी दुल्हन...लोगों को प्यार में फंसाकर 4 बार की शादी: खुद को कुंवारी बताया, दहेज का केस दर्ज कराकर पैसे ऐंठती, मां-बेटी मिलकर करती वारदात

Chhattisgarh Raipur Looteri Dulhan married 4 people: छत्तीसगढ़ के रायपुर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। दुल्हन सोशल ग्रुप में बायोडाटा भेजकर लड़कों को अपने प्रेमजाल में फंसाती है। फिर शादी के बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर पैसे ऐंठती है। इस पूरे मामले में उसकी मां भी शामिल थी। रायपुर के एक युवक को शादी के बाद शक हुआ तो उसने पुलिस और कोर्ट का सहारा लिया। फिर मुजगहन थाने में दुल्हन और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। शादी के कुछ महीने बाद ही दूरियां बढ़ गईं शुभम देवांगन (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी शादी मई 2023 में पूजा देवांगन उर्फ ​​गीतांजलि से हुई थी। पूजा मूल रूप से आरंग की रहने वाली है। उसका बायोडाटा एक सोशल ग्रुप में आया था। शुभम के घरवालों ने पूजा से संपर्क किया। धीरे-धीरे पूजा और शुभम के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान पूजा ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और जल्द शादी की जिद करने लगी। मिली जानकारी के मुताबिक शादी के कुछ महीने बाद ही पूजा ने शुभम से दूरी बना ली। वह घर में झगड़ा करने लगी और अलग रहने की जिद करने लगी। परेशान होकर शुभम रायपुर से अंबिकापुर शिफ्ट हो गया। शुभम एक निजी कंपनी में नौकरी करने लगा। महिला वहां से अपने मायके जाने की जिद करने लगी। इसके बाद वह काफी दिनों तक अपने मायके में ही रही। इस दौरान शुभम को भी शक हुआ। दहेज और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज शुभम का आरोप है कि विवाद के बाद पूजा ने पुलिस में झूठी शिकायत की। उसने शुभम और उसके परिजनों के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज कराई। जिसमें दहेज और मानसिक प्रताड़ना के आरोप थे। शुभम ने मुजगहन थाने में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते साल 2024 में मामला कोर्ट में चला गया। दुल्हन को 7 टुकड़ों में काटकर फेंकी लाश: बदन पर 35 जगह चाकुओं के निशान, पढ़िए MP की खौफनाक कत्ल की कहानी 5 लाख के जेवर चोरी, फिर खुला राज इस विवाद के दौरान पूजा देवांगन ने शुभम के घर में रखे लॉकर से करीब 5 लाख रुपए के जेवर निकाल लिए। इनमें उसकी मां के जेवर भी शामिल थे। फिर वह इसे लेकर अपने मायके चली गई। इसके बाद शुभम का शक बढ़ा तो उसने महिला के बारे में छानबीन की। पता चला कि पूजा देवांगन ने 2015 से 2023 के बीच 4 अलग-अलग लड़कों से शादी की है। उसने उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन से भी शादी की है। पहले पतियों से नहीं किया तलाक आरोप है कि महिला पूजा देवांगन की मां गायत्री देवांगन ने भी इस कांड में उसका साथ दिया। शुभम को पता चला कि महिला ने अपने पिछले पति से तलाक भी नहीं लिया है और खुद को कुंवारी बताकर उससे शादी कर ली। इस मामले में करीब 8 महीने की सुनवाई के बाद कोर्ट ने मुजफ्फरनगर पुलिस को महिला और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मामले में पुलिस ने आपराधिक साजिश, पैसे ऐंठने और धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन