Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में प्रशासन के रोक के बावजूद दोबारा शुरू हुआ काम, अब कार्रवाई पर टिकी नजर ग्रुप D के 22 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन, 10वीं पास को मौका, जानिए सब कुछ गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे अफसर नग्नकर बेल्ट-थप्पड़ और लात-घूसों से पीटा गया, कई ठगी मामलों में पहले से आरोपी घटनाओं की रोकथाम की जिम्मेदारी सीधे संस्थानों की होगी, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन अनूपपुर में 5 लोगों ने खेली खून की होली, बेटे ने दी 5 लाख की सुपारी, जानिए कौन हैं ये खूंखार हत्यारे ? गरियाबंद में गाड़ी से मिली अवैध शराब, 5 लोग कर रहे थे तस्करी, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? नए साल में शनि सोने के पाए पर चलेंगे, इन 3 राशियों पर बढ़ेगा खर्च और धन हानि के योग नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे नड्डा की जिम्मेदारी, जानिए संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड ? बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार गरियाबंद में प्रशासन के रोक के बावजूद दोबारा शुरू हुआ काम, अब कार्रवाई पर टिकी नजर ग्रुप D के 22 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन, 10वीं पास को मौका, जानिए सब कुछ गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे अफसर नग्नकर बेल्ट-थप्पड़ और लात-घूसों से पीटा गया, कई ठगी मामलों में पहले से आरोपी घटनाओं की रोकथाम की जिम्मेदारी सीधे संस्थानों की होगी, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन अनूपपुर में 5 लोगों ने खेली खून की होली, बेटे ने दी 5 लाख की सुपारी, जानिए कौन हैं ये खूंखार हत्यारे ? गरियाबंद में गाड़ी से मिली अवैध शराब, 5 लोग कर रहे थे तस्करी, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? नए साल में शनि सोने के पाए पर चलेंगे, इन 3 राशियों पर बढ़ेगा खर्च और धन हानि के योग नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे नड्डा की जिम्मेदारी, जानिए संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड ? बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार

: अनूपपुर में BJP नेता की दबंगई: शिव के राज में कुर्सी की हनक, बैगा जनजाति का रास्ता बंद, बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल, सड़क को JCB से उखाड़ा, कलेक्टर साहब...क्या भाजपा मंडल अध्यक्ष पर होगी कार्रवाई ?

MP CG Times / Tue, Aug 22, 2023

अनूपपुर। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार आदिवासियों को आगे लाने तहर-तरह की योजनाएं ला रही है, ताकि आदिवासी और उनके बच्चे आगे बढ़ें, लेकिन यहां तो उलट ही नजर आ रहा है. शिव के राज में बीजेपी नेताओं की दंबगई कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा जनजाति के छात्र और आदिवासियों से छल कपट और नफरत देखने को मिल रहा है. भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ सैंकड़ों की संख्या में छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है. अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ से शिकायत की है.

सड़क को JCB से उखाड़ा दरअसल, अनूपपुर जिले के भाजपा के एक नेता की दबंगई से परेशान होकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे कलेक्टर के पास पहुंचे. जहां उन्होंने बताया कि भाजपा नेता ने बनी सड़क को जेसीबी से उखाड़ कर चलने के रास्ते को बंद कर दिया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं. स्कूली बच्चों ने बताया कि उन्हें स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बैगा जनजाति के लोगों के सड़क पर नेताजी बने रोड़ा जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत के ग्राम पंचायत परसवार के ग्राम मौहरी स्थित मधान टोला में दर्जनों विशेष सरक्षित बैगा जनजाति आदिवासी परिवार वर्षों से निवास करते हैं. इन परिवारों के आवागमन के लिए पंचायत द्वारा मुरूम डालकर मार्ग बनाया गया है, जिससे सभी मोहल्लेवासी, विद्यार्थी और ग्रामवासी प्रतिदिन आवागमन करते थे, लेकिन सड़क के बगल से शासकीय भूमि के साथ-साथ कैलाश पटेल के परिवार की सहखाते की भूमि मौजूद हैं. 6 अगस्त से सड़क पूरी तरह से बंद आरोप है कि नेताजी ने सहखातेदारों के बिना अनुमति के सड़क को तोड़ दिया है. द्वेष भावना रखते हुए ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश पटेल द्वारा पूरी भूमि को अपना बताकर सड़क पर जेसीबी चलवाकर नष्ट कर दिया गया है. ग्रामीणों के लिए एक मात्र पहुंच मार्ग 6 अगस्त से पूरी तरह से बंद हो गया है. आदिवासी परिवारों पर नेताजी का जुल्म अब वह किसी मी प्रकार से आवागमन नहीं कर सकते हैं. इतना ही नहीं टूटी हुई सड़क पर भी आदिवासी परिवार न चल पाएं, इसके लिए उसने 12 अगस्त को पानी भर दिया है. अब आवागमन का कोई विकल्प उन परिवारों के पास नहीं है. कैलाश पटेल की दबंगई से आदिवासी हलाकान उन्होंने मांग की है कि तत्काल मार्ग की पुर्ननिर्माण करवाते हुए आवागमन शुरू कराया जाए. आदिवासी परिवारों को जीना दूभर हो जाएगा. एक मात्र रास्ता मोहल्ले तक पहुंचने के लिए था, जिसे भाजपा नेता कैलाश पटेल ने नष्ट कर दिया है. तत्काल रास्ते को खुलवाकर न्यायहित में कार्रवाई की जाए. [video width="480" height="864" mp4="https://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230822-WA0019.mp4"][/video] [video width="480" height="864" mp4="https://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230822-WA0020.mp4"][/video] Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन