: Bandhavgarh Tiger Reserve: खितौली जोन में पर्यटकों ने किया बाघिन तारा का दीदार, तालाब में पानी पीते दिखे शावक
News Desk / Tue, Jan 10, 2023
देशभर में बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। यही वजह है कि बांधवगढ़ प्रकृति प्रेमियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक बाघों का दीदार करने पहुंच रहे हैं। हाल ही में सफारी करने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व गए पर्यटकों को बाघिन तारा और उसके शावकों का दीदार करने का मौका मिला, जिसे देखकर वह रोमांचित हो गए। तारा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में अपने शावकों के साथ मंगलवार को पर्यटकों को दिखाई दी। पर्यटकों ने बाघिन और शावकों का वीडियो बनाया जो कि सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
मंगलवार को बांधवगढ़ के खितौली जोन में बाघिन तारा अपने दो शावकों के साथ वन मार्ग में दिखाई दी। इस दौरान दिल को खुश करने वाले इस रोमांचक नजारे को पर्यटकों ने कैमरे में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में बाघिन तारा खितौली जोन मार्ग पर शावकों के साथ टहलते नजर आ रही है। वहीं, कुछ देर बाद उसके शावक प्यास बुझाने के लिए तालाब में पानी पीते नजर आ रहे हैं। बाघिन तारा ने अपनी टेरिटरी खितौली जोन के जंगलों में बना रखी है। तारा की उम्र करीब 7 वर्ष है। अब अक्सर खितौली जोन में अपने शावकों के साथ पर्यटकों को दिखाई देती रहती है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन