: अनूपपुर में कोरोना, नेता जी बिना मास्क ! मोदी की सुरक्षा में चूक से भड़की BJP, युवा मोर्चा ने सरकार का फूंका पुतला, निकाला मशाल जुलूस
दरअसल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए बर्ताव के विरोध में 6 जनवरी 2022 को अनूपपुर जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि राठौर के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्वारा अनूपपुर जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला गया, तो वहीं कोतमा के गांधी चौक में पंजाब सरकार का पुतला दहन किया गया.
अनूपपुर जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यालय से युवा मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाला. यह जुलूस बस स्टैंड होते हुए रेलवे स्टेशन चौक पहुंचा. वहां पर कांग्रेस के पंजाब सरकार द्वारा की गई हरकतों पर विचार व्यक्त किया गया. इसके साथ ही जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया.
पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि कांग्रेस कोई भी साजिश रच ले, लेकिन वह समझ ले कि पूरे देश का युवा प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है. कांग्रेस की पंजाब सरकार ने जो किया है, वह देश के संवैधानिक संघीय ढांचे पर गंभीर प्रहार है.
पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया. यह देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि राठौर ने मशाल जुलूस के दौरान कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ घटित दुर्भावनापूर्ण घटना के विरोध स्वरूप युवा मोर्चा के द्वारा जनाक्रोश मशाल जुलूस निकाला गया है.
पंजाब में कांग्रेस सरकार की ओछी हरकत का विरोध किया गया है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक के लिए पंजाब सरकार और कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.Tags :
संबंधित ख़बरें
पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी
गरियाबंद में 'यमराज' बने झोलाछाप डॉक्टर! : 10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित
पुष्पराजगढ़ में सड़कें जर्जर, न डॉक्टर न सोनोग्राफी सुविधा : विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम
गरियाबंद में कहीं मौत का इंजेक्शन न बन जाए इलाज ? : बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO
जंगलों में क्यों दम तोड़ रहे आदिवासी बच्चे? : बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी
कुत्ते ने काटा, डॉक्टर ने लगा दिया सांप वाला इंजेक्शन : MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन