: Poster Release Of Film Payalikhand: हीरा खदान पर बनी फिल्म पायलीखंड का पोस्टर रिलीज, जानिए किसने दिखाया अभिनय ?
Poster Release Of Film Payalikhand: तिवारी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म पायलीखण्ड का पोस्टर विमोचन हुआ, जिसमें ओंकार दास मानिकपुरी (नत्था) और मुस्कान साहू के मुख्य अभिनय दिख रहे हैं. इस फिल्म में खास बात यह है कि गरियाबंद जिले के छोटे से गांव पायलीखण्ड के ऊपर बनाई गई यह फिल्म पायलीखण्ड जहां पर हीरे का खदान स्थित है.
इस फिल्म के पोस्टर में नत्था के हाथ में हीरा पकड़े हुए और मुस्कान साहू को पुलिस के रोल में मुख्य भूमिका में दिखाया गया है और इसमें मुंबई की कलाकार इंदु प्रसाद जो नत्था जी की बेटी बनी है. इंदु प्रसाद ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी है.
इन्होंने अमिताभ बच्चन, पंकज त्रिपाठी और अन्य बैनर में देखी है, उसके नीचे भोपाल से कलाकार सनित स्वामी जो मास्टर जी के रोल में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड OTT प्लेटफार्म में भी काम किया है. बगल में विलेन शाहरुख शेख जो की जबरदस्त किरदार निभाते हुए दिखे हैं. सचिन शर्मा करैक्टर विलेन में है, कॉमेडियन में बिट्टू यादव, विनोद उपाध्याय, उपासना वैष्णव, सुब्रत शर्मा मयंक और भी बहुत से कलाकार है.
हेमंत तिवारी (राहुल) जो कि युवा डायरेक्टर है जिन्होंने पिछले 12 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. कई सारे एल्बम के बनाने के साथ-साथ पुलिस विभाग के लिए शार्ट फिल्म बनाये है. कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. साथ ही इस अदभुत और खूबसूरत फिल्म 'पायलीखंड - द माइंस ऑफ डायमंड ' के :- लेखक और असिस्टेंट डायरेक्टर - सत्यांश निषाद हैं.
इस फिल्म की खास बात यह है की यह एक ऐसी जगह की स्टोरी है जहां पर हीरा की खदान है, सर्वे के मुताबिक पता चला है कि भारत में सिर्फ तीन ही जगह हीरा खदान है आंध्र प्रदेश , मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जिसमे सिर्फ दो जगहों पर भारत सरकार उस जगह पर काम कर रही है लेकिन छत्तीसगढ़ का हलात बहुत ही बुरा है, जिसे आप गूगल पर सर्च कर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
तिवारी जी से पता चला है इस फिल्म में 50% हिंदी और 50% छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग किया गया है और इनकी पूरी शूटिंग गरियाबंद जिले में ही हुई है जो छत्तीसगढ़ की पहली रियलिस्टिक फिल्म होगी, जिसके डीओपी राहुल वर्मा विवेक सोनी है.
इस फिल्म का मैनेजमेंट पूरा समाज सेवी भीम निषाद एवं भोला पाण्डेय के द्वारा हुआ है. इस फ़िल्म में एकवीर निषाद, चंद्रहास ध्रुव, ललित साहू एवं रीझे लाल यादव ने अपना योगदान दिया है. साथ ही फ़िल्म इसी साल सभी सिनेमाघरों पर रिलीज होगी.
इस धमाकेदार फिल्म में बड़े से बड़े कलाकार देखने को मिलेंगे, तिवारी फिल्म प्रोडक्शन के टीम में योगेश तिवारी (कारण), चुम्मन ठाकुर, नरेंद्र ध्रुव, नेमी कोसे, मनीष मिश्रा, हिमांशु शर्मा, गौरव पटेल, दुर्गेश तिवारी और अन्य टीम के सदस्यों ने जी तोड़ मेहनत कर इस फिल्म में योगदान दिया है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
PM के बर्थडे पर माइनिंग अफसरों का सेवा कांड ? : मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन