: Jagdalpur: महिला पॉलिटेक्निक के बाहर आने-जाने वालों को चाकू से डरा रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
चाकू से धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विस्तार
महिला पॉलिटेक्निक तिराहा पर चाकू लेकर घूमने वाले युवक को कोतवाली पुलिस के गिरफ्तार किया है। आरोपी आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा था इसके साथ ही अभद्र टिप्पणी भी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बस्तर पुलिस ने एक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति उम्र लगभग 20 साल जो महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज तिराहा पास में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका कर भयभीत कर रहा है।
जिसपर थाना प्रभारी कोतवाली अमित कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। कॉलेज तिराहा के पास पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। जिसने पूछताछ में बताया कि उसका नाम राहुल स्वामी पिता चिन्ना स्वामी उम्र 20 साल है। जो महावीर नगर धमरपुरा जगदलपुर में रहता है। जिसके कब्जे से एक लोहे का बड़ा चाकू बरामद कर, जब्त किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक अमित कुमार शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश उसेण्डी, पुरूषोत्तम नायडू, आरक्षक आनंद नेताम, डोमेन्द्र ठाकुर व इन्द्रजीत पोर्ते रहे।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन