Logo
Breaking News Exclusive
Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

: अनूपपुर राशन दुकान में गुंडागर्दी ! पत्नी की जगह पति का रौब, ग्रामीणों से बदसलूकी, शराब के नशे में की गाली-गलौज, एक्शन नहीं तो CM के सामने करेंगे विरोध, देखिए ये VIDEO

MP CG Times

MP CG Times / Mon, Jun 12, 2023

अनूपपुर राशन दुकान में गुंडागर्दी ! पत्नी की जगह पति का रौब, ग्रामीणों से बदसलूकी, शराब के नशे में की गाली-गलौज, एक्शन नहीं तो CM के सामने करेंगे विरोध, देखिए ये VIDEO
अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. अजीविका सरस्वती स्व. सहायता समूह की महिला को राशन दुकान की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन दारूबाज पति अब ग्रामीणों से गुंडागर्दी और बदसलूकी में उतर आया है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है. कलेक्टर के नाम ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है. गुंडागर्दी और गाली-गलौज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जो गाली-गलौज कर रहा है, उसका नाम विकास शुक्ला है, जिसकी पत्नी का नाम प्रिया शुक्ला है. वायरल वीडियो में गुंडागर्दी वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से ग्रामीणों के साथ बदसलूकी कर रहा है. मारने के लिए दौड़ रहा है. गांव के ही किसी लड़के ने इस वीडियो को बनाया है, जिसने न्याय नहीं मिलने के बाद हमको वीडियो और समस्या की जानकारी दी. अनूपपुर में सबका कमीशन फिक्स ! जिले से लेकर जनपद तक 45 परसेंट, 10 लाख की पुलिया आधे में तैयार, CEO साहब इंजीनियर झांकने नहीं जाते, आखिर कौन बना रहा करप्शन का इस्टीमेट ? मुख्यमंत्री के सामने करेंगे विरोध ग्रामीणों ने कहा कि कई मर्तबा इस मामले में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन और उसके अधिकारी अब तक ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह चौहान आ रहे हैं, जिनके सामने अधिकारियों के रवैये और गुंडागर्दी को लेकर शिकायत करेंगे. प्रशासन का विरोध करेंगे. अनूपपुर में शिक्षक की मौत: बाइक से जा रहे थे ससुराल, रास्ते में खंभे से टकराए, इलाज मिलने से पहले चली गई जान वहीं मामले में चंपा बाई यादव, फूलमति यादव, भीखम सिंह और भागवती समेत सैंकड़ों ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामवासियों के द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज एवं अभद्रता करता है, जिससे ग्राम वासियों में काफी आक्रोश है. बैठक कर फैसला लिए हैं कि जब तक प्रिया स्वसहायता समूह को हटाकर किसी अन्य समूह को उक्त शासकीय दुकान संचालित करने के लिए नहीं दिया जाता है, तब तक कोई भी पात्र हितग्राही राशन नहीं लेंगे और ना ही दुकान खुलने देंगे. अनूपपुर में सचिव को गला काटने की धमकी: ग्रामीण ने कॉलर पकड़कर की पिटाई, बोला- तुम्हारा गला काटकर मंदिर में चढ़ा दूंगा वहीं ग्रामीणों ने कहा कि समस्त राशन कार्ड माननीय कलेक्टर के कार्यालय में जमा कराकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे. ग्रामीणों ने कहा कि 35 किलो चावल की जगह 10 किलो देता है, कभी देते ही नहीं हैं. इतना ही नहीं शक्कर तक गांव वालों को नहीं देते हैं, जिससे लोगों में खासा आक्रोश हैं. दरअसल, ग्राम पंचायत बसखली द्वारा पारित प्रस्ताव में ग्राम बसखली में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान को संचालन के लिए अजीविका सरस्वती स्व. सहायता समूह ग्राम मौहरी को प्रभार में दिया गया था. वर्तमान में प्रिया स्व. सहायता समूह द्वारा ग्राम बसखली के शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन एवं राशन वितरण किया जा रहा है. [video width="640" height="352" mp4="https://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230612-WA0024-1.mp4"][/video]   पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी कोतमा के द्वारा ग्रामवासियों की शिकायत पर प्रिया स्व. सहायता समूह से प्रभार छीनकर सरकारी संस्थान को राशन वितरण के लिए प्रदाय किया गया था, जिसके विरूद्ध प्रिया स्व. सहायता समूह द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में अपील प्रस्तुत की गई थी, जिसमें उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 19.04.2023 को प्रिया स्व सहायता समूह द्वारा प्रस्तुत अपील निरस्त कर दी गई. आदेश के परिपालन में ग्राम पंचायत बसखली एवं ग्राम मौहरी के आमजन द्वारा कलेक्टर अनूपपुर के जनसुनवाई दिनांक 16.06.2023 एवं अनुविभागीय अधिकारी कोतमा को दिनांक 23.05. 2023 को आवेदन दिया गया था, लेकिन उक्त आदेश एवं आमजन द्वारा दिए गए आवेदन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई. ग्राम पंचायत बसखली एवं ग्राम मौहरी के आमजन एवं सरपंच सचिव एवं पंचों द्वारा दिनांक 30.04.2023 को ग्राम सभा बुलाकर बैठक कर प्रस्ताव पारित किया गया कि उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 19.04.2023 के परिपालन में वर्तमान में संचालित मौहरी को दुकान संचालन हेतु किया जाता है. उस प्रस्ताव के समर्थन में ग्रामसभा में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मत से प्रस्ताव का समर्थन किय गया है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन