: MP में कैसे 29 लोकसभा सीट जीतेगी BJP ? भोपाल में बनी सियासी रणनीति, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात ?
भोपाल. लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की अहम बैठक खत्म हो गई है. बीजेपी की मंथन बैठक में मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने के मुद्दे पर चर्चा हुई. हारी हुई विधानसभा सीटों पर भी रणनीति बनाई गई है. हारे हुए बूथों को लेकर पार्टी अलग से योजना बनाएगी.
बैठक की जानकारी देते हुए राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने बताया कि बैठक में विधानसभा चुनाव की समीक्षा और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई है. केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद होगा. विकास भारत संकल्प यात्रा में इस बात पर मंथन किया गया है कि विधानसभा चुनाव में जो बूथ बीजेपी हारी है, उसे कैसे जीता जाए. लोकसभा में 51 फीसदी वोट कैसे हासिल किया जाए इस पर भी चर्चा हुई है. कांग्रेस पर साधा निशाना कविदा पाटीदार ने बताया कि श्री राम मंदिर अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा. कांग्रेस ने बताया कि राम मंदिर को लेकर उसकी नीति क्या है. जनता कांग्रेस की हरकतों को जानती है और सब कुछ समझती है, इसीलिए चुनाव में जवाब दिया। कांग्रेस के पास न तो विकास है और न ही मुद्दे, वह केवल आरोप लगा सकती है। हमारा लक्ष्य सभी 29 लोकसभा सीटें जीतना है. बीजेपी में सिर्फ एक ही चेहरा सांसद ने कहा कि इस बार छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भी बीजेपी जीतेगी. बीजेपी में एक ही चेहरा है 'कमल का फूल'. भाजपा में संगठन के आधार पर जिम्मेदारी दी जाती है, हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलती है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन